संयुक्त राष्ट्र के मंच पर पाकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया है। न्यूयॉर्क में आयोजित यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की चौथी समिति में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और उसे अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग करने से बाज आने की नसीहत दी।
कश्मीर पर भारत का दो-टूक रुख बहस के दौरान भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश, देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारतीय सांसद महिमा कुमारी ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा उपनिवेश-समाप्ति (Decolonization) पर चर्चा के दौरान कश्मीर का मुद्दा छेड़ने पर जवाब देने के अधिकार (Right of Reply) का इस्तेमाल किया।
महिमा कुमारी ने कहा कि पाकिस्तान का बार-बार इस अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने के लिए करना बेहद खेदजनक है।
पाकिस्तान के अपने रिकॉर्ड पर सवाल भारतीय सांसद ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा कि जिस देश में सैन्य तख्तापलट, विवादित चुनाव और राजनीतिक नेताओं की हिरासत आम बात हो, उसे दूसरों को सलाह देने से बचना चाहिए।
उन्होंने पाकिस्तान में व्याप्त धार्मिक कट्टरपंथ और आतंकवाद को मिलने वाले कथित सरकारी संरक्षण पर भी कड़ा प्रहार किया। भारत ने साफ किया कि इस्लामाबाद को अपनी आंतरिक विफलताओं को छिपाने के लिए भारत का नाम लेना बंद करना चाहिए।
आतंकवाद पर भारत की दोहरी चोट यह तल्खी संयुक्त राष्ट्र की छठी समिति में हुई बहस के तुरंत बाद सामने आई है। इससे पहले, भारतीय राजनयिक रघु पुरी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था।
भारत ने वैश्विक समुदाय को आगाह करते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद को आतंकवाद का शिकार बताकर असलियत छिपाने की कोशिश कर रहा है। रघु पुरी ने मसूद अजहर जैसे आतंकियों के प्रति पाकिस्तान के दिखावटी रुख पर सवाल उठाए और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर केवल दिखावे से आतंकी गतिविधियों को नहीं छिपाया जा सकता।
वैश्विक मंच से भारत की चेतावनी भारत ने जोर देकर कहा है कि दुनिया को उन देशों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए जो आतंकवादियों को पनाह, ट्रेनिंग और फंडिंग मुहैया कराते हैं। नई दिल्ली ने एक बार फिर दोहराया है कि आतंकवाद और क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की पाकिस्तान की आदत से क्षेत्र की शांति खतरे में है।
*#IndiaAtUN
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 9, 2026
Hon’ble MP Smt. @BjpMahimakumari delivered 🇮🇳’s Right of Reply in response to statement by the representative of Pakistan in the Fourth Committee on the Agenda Item: Decolonization.
She highlighted:
➡️ It is regrettable that Pakistan continues to abuse UN platform… pic.twitter.com/agi8Zw5iBS
जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमेगा CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके ने जारी किया बैकअप प्लान
मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं... , फ्लाइट में चढ़ी पुलिस तो अभिजीत दीपके का आया बड़ा बयान
सियासत से परे भी हैं गम : सोनम वांगचुक ने दिल्ली प्रदर्शन से बनाई दूरी, बताई यह बड़ी वजह
महिला सुरक्षा पर PM मोदी का एक्शन प्लान: दिल्ली के लिए क्या है CM रेखा गुप्ता का ब्लूप्रिंट?
अनंत सिंह की खुली बगावत से NDA में खलबली, क्या MLC चुनाव में जेडीयू को होगा भारी नुकसान?
नाना पाटेकर के निधन के बाद फिर गरमाया तनुश्री दत्ता का पुराना विवाद, राखी सावंत पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में ऑपरेशन अलर्ट : पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया, मेट्रो-इंटरनेट पर पाबंदी
जेल, जमानत और परिवार का संकट: चीफ इमाम की मुसलमानों से अपील- ‘10 अक्टूबर के प्रदर्शन से रहें दूर’
दिल्ली हुई लॉकडाउन जैसे हालात: प्रदर्शन की तैयारी के बीच 45 मेट्रो स्टेशन बंद, सीमाएं सील
ऐसा तो इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया , फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके का वीडियो वायरल