रनवे पर पहुंची दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर नाटकीय अंदाज में हिरासत में लिया गया। जैसे ही उनकी फ्लाइट रनवे पर उतरी, पहले से मुस्तैद दिल्ली पुलिस की टीम सीधे विमान के अंदर पहुंच गई। दीपके के साथ उनके साथी आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वीडियो में जताई नाराजगी पुलिस के विमान में पहुंचने से ठीक पहले अभिजीत दीपके ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की गई है। दीपके ने तंज कसते हुए कहा, दिल्ली पुलिस जो कर रही है, ऐसा तो इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था।
प्रदर्शन की तैयारी और गिरफ्तारी अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए वे दिल्ली आ रहे थे। पुलिस को जैसे ही उनकी योजना की भनक लगी, उनके एयरपोर्ट उतरते ही उन्हें दबोच लिया गया।
फ्लाइट में हुई नारेबाजी जब पुलिस की टीम विमान के अंदर पहुंची, तो वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान CJP कार्यकर्ताओं ने विमान के भीतर ही नारेबाजी शुरू कर दी। दीपके का तर्क था कि वे केवल जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें फ्लाइट से ही उठा लिया गया। पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जंतर मंतर प्रोटेस्ट –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 10, 2026
अभिजीत दीपके बता रहे हैं कि हमें उठाने के लिए दिल्ली पुलिस फ्लाइट के अंदर ही आ रही है !! https://t.co/90d8rQVoBx pic.twitter.com/QkWTc9y0c0
विमान के अंदर से इंकलाब की गूंज: दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए CJP के नेता
पीएम मोदी तानाशाह हैं: दिल्ली कूच से पहले अभिजीत दीपके का तीखा हमला, राजधानी में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात
IND vs WI: सीरीज बचाने की जंग, तीसरे T20 में जीत की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया; जानें फ्री में मैच देखने का तरीका
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं? दिल्ली पुलिस ने गिनाईं बड़ी वजहें
राष्ट्रपति के दरबार में वोट चोरी का मुद्दा: विपक्ष ने दी सबूत जुटाने की चुनौती
मैं गिरफ्तारी देने आया हूं : जंतर-मंतर जाने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए ये नेता
मर्दों के टॉयलेट में सेनेटरी पैड मशीन देख चकराए लोग, पूछा- किस महापुरुष ने किया ये कारनामा?
बॉलीवुड की चकाचौंध पर फिदा हुए जापानी राजदूत, फिल्म सिटी का लिया जायजा
CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस का डिजिटल कवच , बॉडी कैम और पिंक फोर्स के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर
उपचुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुस्लिम बहुल सीटों पर खिला कमल; तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी का दबदबा