मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। दीपके ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह हैं। उन्होंने मेट्रो, ट्रेन और सड़कें बंद कर दी हैं। अगर उन्हें जनता से इतनी ही दहशत है, तो वे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर क्यों बैठे हैं?
दिल्ली बनी छावनी: 20 हजार जवान और 12 डिटेंशन सेंटर प्रदर्शन की आहट से पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए 20,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने 12 अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाए हैं और पूरे इलाके में 300 से ज्यादा हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
बॉर्डर पर सघन चेकिंग और सीमेंटेड बैरीकेड्स दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व है। दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवानों को तैनात किया गया है। गाजीपुर और आया नगर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमेंटेड दीवार बनाने की तैयारी है और भारी संख्या में पत्थर के बैरिकेड्स मौके पर लाए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को गहन पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने की इजाजत दी जा रही है।
पुलिस को सख्त निर्देश: पेशेवर संयम बनाए रखें दिल्ली पुलिस का स्पष्ट रुख है कि किसी भी अनधिकृत भीड़ को जंतर-मंतर पर जुटने नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदर्शनकारियों की उकसावे वाली हरकतों पर प्रतिक्रिया न दें और संयम बनाए रखें। वहीं, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सीधे डिटेंशन सेंटरों में भेजने की तैयारी पूरी है।
कनॉट प्लेस के बाजार बंद, यातायात प्रभावित सुरक्षा कारणों से कनॉट प्लेस और जनपथ के बाजारों को बंद रखने की सलाह दी गई है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे दिल्ली की 30 प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन के लिए जुटने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
नोएडा में 10 दिन के लिए धारा 163 लागू, दिल्ली कूच की आहट से बॉर्डर पर हाई अलर्ट
रेजीनगर उपचुनाव: वोटर्स से कम और बीजेपी को ज्यादा वोट? अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
10 अक्टूबर: दिल्ली में अघोषित लॉकडाउन जैसे हालात, घर से निकलने से पहले जानें क्या खुला और क्या बंद
राष्ट्रपति के दरबार में वोट चोरी का मुद्दा: विपक्ष ने दी सबूत जुटाने की चुनौती
दिल्ली में प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा प्रहार: 300 हिरासत में, कंटेंट क्रिएटर्स पर भी नकेल
दिल्ली में सियासी घमासान: प्रदर्शन से पहले थमी ट्रेनें, प्रकाश राज ने पूछा- किस बात से डर रहे हो?
पीएम मोदी तानाशाह हैं: दिल्ली कूच से पहले अभिजीत दीपके का तीखा हमला, राजधानी में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात
मिसिसॉगा मेयर चुनाव में बॉलीवुड का तड़का: दीपिका दामेरला का अनोखा चुनावी दांव
सियासत से परे भी है दुनिया , जानिए क्यों CJP प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे सोनम वांगचुक
दिल्ली में बड़ा अलर्ट: जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के चलते आज रात से बंद होंगे 57 मेट्रो स्टेशन