नई दिल्ली: 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदमों ने विवाद को जन्म दे दिया है।
दर्जनों ट्रेनें रद्द, एक्टिविस्ट हिरासत में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रही करीब दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों और छात्रों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस उन्हें रास्ते में ही रोक रही है और हिरासत में ले रही है ताकि वे जंतर-मंतर तक न पहुंच सकें।
प्रकाश राज का तीखा हमला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई पर बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म सिंघम के जयकांत शिकरे वाले अंदाज में एक वीडियो साझा कर सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।
लोकतंत्र की हत्या हो रही है प्रकाश राज ने अपने वीडियो में कहा, इस देश के नागरिकों से वोट देने और अपनी पसंद चुनने का अधिकार छीना जा रहा है। अब विरोध करने का अधिकार भी छीना जा रहा है। ट्रेनें रद्द की जा रही हैं और लोगों को घरों से उठाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।
तुम कांप क्यों रहे हो? अभिनेता ने तंज कसते हुए पूछा, फ्रेंड! किस बात से डर रहे हो? तुम्हें क्या परेशान कर रहा है? तुम्हारे पैरों के नीचे से जमीन क्यों खिसक रही है? चीटिंग करता है तू, चीटिंग! यह नहीं चलेगा। उन्होंने जस्ट आस्किंग (बस पूछ रहा हूं) हैशटैग के साथ सरकार पर सवाल उठाए हैं।
क्यों है प्रदर्शन? कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों के बीच पद से हटाने की मांग कर रही है। पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।
पुलिस का तर्क दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने बहुत कम समय पहले आवेदन दिया था, और पिछले प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने तय नियमों का पालन नहीं किया था।
बेंगलुरु में भी गूंजी आवाज हाल ही में बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित पीपुल्स ट्रिब्यूनल में भी प्रकाश राज शामिल हुए थे। वहां यूट्यूबर ध्रुव राठी और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के साथ मिलकर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाई थी।
Fraaand. Killing Democracy.. Denying Citizens to protest … Cheating karta hai tu #justasking pic.twitter.com/e6v2URgYTB
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 9, 2026
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे: केवल सड़क नहीं, आस्था का नया गलियारा, 7 घंटे में पहुंचेंगे वैष्णो देवी
बॉलीवुड की चकाचौंध पर फिदा हुए जापानी राजदूत, फिल्म सिटी का लिया जायजा
छात्र के सिर को बनाया तबला : सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिक्षक की शर्मनाक करतूत, हुए सस्पेंड
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर सियासत गरम: अखिलेश ने सीएम योगी को दी चेतावनी
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन पर दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात, 57 मेट्रो स्टेशन और इंटरनेट सेवा बंद
दोहरे मापदंड! भारत को धमकाने वाले ट्रंप अब खुद पुतिन से खरीदेंगे डीजल
क्या है पिंक फोर्स ? CJP विरोध प्रदर्शन के बीच चर्चा में आई दिल्ली पुलिस की ये खास यूनिट
मैं गिरफ्तारी देने आया हूं : जंतर-मंतर जाने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए ये नेता
249 रन बनाकर भी क्यों ढेर हुई टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
मेरठ में अजीबोगरीब विरोध: बंदर बनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग, प्रशासन को जगाने का अनोखा तरीका