अमेरिका की ऊर्जा नीति में एक बड़ा और हैरान करने वाला बदलाव देखने को मिला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका अब रूस से भारी मात्रा में डीजल खरीदेगा। यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिका लंबे समय से भारत को रूस से तेल आयात करने पर टैरिफ लगाने की धमकियाँ देता रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनका तेल समझौता हो गया है। ट्रंप ने इस डील को विशाल बताते हुए पुतिन का आभार भी जताया है। योजना के अनुसार, रूस तत्काल प्रभाव से 3 लाख टन डीजल भेजेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन, फिर 10 लाख टन और कुल मिलाकर 30 लाख टन डीजल की आपूर्ति की जाएगी।
यह समझौता भारत के लिए एक बड़ा राजनयिक सवाल खड़ा करता है। भारत अपने ऊर्जा हितों और सस्ते ईंधन के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदता रहा है, जिसके लिए अमेरिका लगातार नई दिल्ली को टैरिफ की धमकी देता रहा है। सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, भारत अपने कुल कच्चे तेल आयात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रूस से ले रहा है। अब ट्रंप के इस कदम ने अमेरिका की टैरिफ नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस समझौते को यूक्रेन के खिलाफ फंडिंग करार दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि जब अमेरिका को युद्ध खत्म करवाने की दिशा में काम करना चाहिए, तब वह रूस के साथ तेल का व्यापार कर पुतिन को आर्थिक मदद दे रहा है। उनके अनुसार, यह निवेश रूस को युद्ध जारी रखने के लिए और संसाधन मुहैया कराएगा, जिससे वैश्विक शांति के प्रयास कमजोर होंगे।
यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में युद्ध समाप्ति की बातचीत कर रहा था। विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का यह कदम अमेरिका की घरेलू जरूरतों और आर्थिक प्राथमिकताओं को कूटनीतिक उसूलों से ऊपर रखने का संकेत है। देखना यह होगा कि क्या इस समझौते के बाद अमेरिका भारत के प्रति अपनी टैरिफ की धमकियों वाले रुख में नरमी लाएगा या भारत को लेकर उसके दोहरे मापदंड जारी रहेंगे।
#WATCH | US President Donald Trump says, I think you heard about the oil deal with Russia. That is a big deal. That is massive amounts of oil coming into our country. I want to thank President Putin. We have massive amounts of oil coming into our country, and it is diesel, which… pic.twitter.com/U3DEscSbgV
— ANI (@ANI) October 9, 2026
ध्रुव राठी हिरासत में: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली-गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन
जॉनी-जॉनी यस पापा : ममता बनर्जी का अनोखा अंदाज, कविता के जरिए चुनाव आयोग पर साधा निशाना
आपने तो सबकी दुकानें बंद कर दीं : अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू, नाना पाटेकर से जुड़ा वो आखिरी किस्सा
इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल: दिल्ली में अघोषित आपातकाल , चुनाव आयोग के खिलाफ राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत
इंडिया ए की शर्मनाक हार: टॉप ऑर्डर का आत्मसमर्पण, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर किया कब्जा
वनडे वर्ल्ड कप 2027: इमरान ताहिर ने चुनीं सेमीफाइनल की 4 टीमें, पाकिस्तान को किया बाहर
जेल, जमानत और परिवार का संकट: चीफ इमाम की मुसलमानों से अपील- ‘10 अक्टूबर के प्रदर्शन से रहें दूर’
उपचुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुस्लिम बहुल सीटों पर खिला कमल; तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी का दबदबा
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, JNU में विरोध और मेट्रो-इंटरनेट पर पाबंदियां
दिल्ली में हाई अलर्ट: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के सख्त पहरे, ध्रुव राठी की हिरासत की चर्चा