नई दिल्ली: संसद के सेंट्रल हॉल में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक अहम बैठक की। इस बैठक में चुनाव आयोग के कामकाज और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ममता बनर्जी सहित विपक्ष के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
राष्ट्रपति से मुलाकात की तैयारी विपक्षी दल अब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गंभीर गलतियां की हैं, जिसने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। खरगे ने तल्ख लहजे में कहा, जो डरता है, वह मरता है। हम राष्ट्रपति को बताएंगे कि देश में किस तरह की स्थिति पैदा की गई है।
राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें इन नतीजों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उनके पास सबूत आए, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना अब हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
सरकार डरी हुई है : केसी वेणुगोपाल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली के मौजूदा हालात को अघोषित आपातकाल करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से डरी हुई है और तानाशाही पर उतर आई है। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि विरोध को दबाने के लिए मेट्रो और ट्रेन स्टेशनों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि कांग्रेस इस दमनकारी नीति के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी।
ममता बनर्जी की दो टूक: इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखे तेवर अपनाते हुए मांग की कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ममता ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से बाहर करना ही होगा। उन्होंने वरिष्ठ वकीलों जैसे कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी को निर्देश दिया कि वे कानूनी रास्तों से भी इस धोखे के खिलाफ दबाव बनाएं।
विपक्ष अब इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन और कोर्ट तक ले जाने की रणनीति बना रहा है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार और इंडिया गठबंधन के बीच यह टकराव और तेज होने के आसार हैं।
#WATCH INDIA गठबंधन के सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में इकट्ठा हुए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2026
विपक्षी सांसदों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात तय है, जिसमें वे भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएँ ज़ाहिर करेंगे।
(सोर्स: TMC) pic.twitter.com/QU3SRltPcw
दिल्ली में कल थम जाएगी रफ्तार: 57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें रद्द और शराब की बिक्री पर रोक
दिल्ली में कल सुबह 6 बजे से ट्रैफिक अलर्ट: सड़कों पर डायवर्जन के आसार, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी
बागपत में जिम बना अखाड़ा: 32 थप्पड़ पड़े, लेकिन तमाशबीन बने रहे लोग; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
वर्दी से ऊपर इंसानियत : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की भावुक अपील
अमेरिका के PERM फैसले पर भारत सख्त: क्या H-1B वीजा धारकों की बढ़ेगी मुश्किल?
डंपर के नीचे आने ही वाली थी युवती, मौत को छूकर वापस लौटी; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
नाना पाटेकर के निधन से दुखी हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, यादों में खोकर हुए भावुक
EPFO का बड़ा बदलाव: अब PF निकासी पर TDS बचाने के लिए काम नहीं आएंगे फॉर्म 15G/15H, जानें क्या है नया नियम
इंडिया ए के टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो : वर्ल्ड कप की राह में खुद बिछा रहे कांटे
क्या भारतीय रेलवे अब Blinkit बन गया है? ट्रेन में डायपर की कमी पर मिली ऐसी मदद कि छिड़ गई बहस