आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों की अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
ताहिर ने किन टीमों पर जताया भरोसा? एक साक्षात्कार में इमरान ताहिर ने चार टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके अनुसार सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेंगी। इसमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ताहिर ने अपनी इस सूची में पाकिस्तान को कोई जगह नहीं दी है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सुनहरा मौका इमरान ताहिर का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका है। ताहिर ने कहा, अगर दक्षिण अफ्रीका खिताब नहीं जीत पाता है, तो मेरी पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया होगी। उनके पास बेहद संतुलित और मजबूत टीम है।
विश्व कप में होगा 13 टीमों का महामुकाबला 2027 के इस संस्करण में कुल 13 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी बड़ी टीमें पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। शेष स्थानों के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया अभी जारी है।
न्यूजीलैंड को नकारा आईसीसी टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड की टीम को ताहिर ने शीर्ष चार से बाहर रखा है। गौरतलब है कि कीवी टीम पिछले चार वनडे विश्व कप में से तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही है, लेकिन ताहिर की भविष्यवाणी में उन्हें जगह नहीं मिली है।
भारत को तीसरे खिताब का इंतजार 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 2027 में अपने तीसरे वनडे विश्व कप खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। फिलहाल 115 रेटिंग अंकों के साथ भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है।
🚨 IMRAN TAHIR PICKS TOP 4 SEMIFINALISTS OF ODI WORLD CUP 2027: (ANI).
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 9, 2026
- India.
- South Africa.
- England.
- Australia. pic.twitter.com/d0zvymRUNj
राष्ट्रपति भवन तक INDIA का महामार्च : राहुल बोले- अब इस सरकार को बर्खास्त करने का समय आ गया है
वनडे वर्ल्ड कप 2027: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई ये धाकड़ टीम, एरोन फिंच ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
शांति की मशाल: नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
नाना पाटेकर के निधन से दुखी हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, यादों में खोकर हुए भावुक
डंपर के नीचे आने ही वाली थी युवती, मौत को छूकर वापस लौटी; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी से गरमाया माहौल, भारत ने दी कड़ी नसीहत
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूर्यास्त के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार ने सामने रखी पूरी सच्चाई
रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा की वापसी, न्यूजीलैंड दौरे से पहले खुद को परखेंगे स्टार ऑलराउंडर
नाना पाटेकर के निधन से सरहद पार मातम: पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने याद किए दोस्ती के किस्से
मार्च 2027 में मुंबई बनेगा साइबर सुरक्षा का वैश्विक केंद्र, साइबरटेक एशिया का होगा पहला आयोजन