दिल्ली में कल, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है।
आज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे स्टेशन दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज के निर्देश पर DMRC ने आज रात 9 बजे से 57 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का निर्णय लिया है। यह पाबंदी स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगी।
पुलिस ने जताई थी सुरक्षा की आशंका संयुक्त पुलिस आयुक्त राजनेश गुप्ता ने DMRC को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगाह किया था। पत्र में आशंका जताई गई थी कि प्रदर्शनकारी संवेदनशील इलाकों की ओर बढ़ सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी कम की गई है।
इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों से गेट बंद रहेंगे, लेकिन प्रभावित सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले स्टेशनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा असर बंद होने वाले 57 स्टेशनों की सूची में नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ, चांदनी चौक (चावड़ी बाजार), कश्मीरी गेट, और विश्वविद्यालय जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं।
प्रभावित स्टेशनों की पूरी सूची: जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, उद्योग भवन, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, आरके आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आईएनए, हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, सराय काले खां-निजामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, जीटीबी नगर, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, ऋठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned… pic.twitter.com/c0DtpcXvnT
रायपुर में दरिंदगी: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, AIIMS के सुरक्षा गार्ड पर उठे गंभीर सवाल
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक क्यों? दिल्ली पुलिस ने गिनाईं सुरक्षा और नियमों से जुड़ी ये गंभीर वजहें
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द: सफर नहीं होगा खराब, बस से लेकर फ्लाइट तक ये हैं आपके पास बेस्ट विकल्प
विरोध का अधिकार जरूरी, पर शहर को ठप नहीं होने देंगे: दिल्ली पुलिस
अब सरकार को बर्खास्त करना होगा : चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, इंडिया गठबंधन की आर-पार की लड़ाई
वोट चोरी के आरोपों पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा INDIA ब्लॉक, संसद से सड़क तक मचा घमासान
मायावती और आकाश आनंद की फिर जमी जोड़ी: कांशीराम की पुण्यतिथि पर दिखा आशीर्वाद का खास पल
तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी : अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने पति को नशीली कॉफी पिलाकर प्राइवेट पार्ट काटा
राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी: चुनाव धांधली पर विपक्ष का बड़ा दावा, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी
जंतर-मंतर पर सियासी घमासान: प्रदर्शन की अनुमति नहीं, दिल्ली की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात