मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार रात एक पत्नी ने अपने पति को नशीली कॉफी पिलाकर बेहोश किया और फिर चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए। आरोपी महिला का दावा है कि वह अपने पति को किसी और का नहीं होने देना चाहती थी।
कॉफी में मिलाया नशीला पदार्थ पीड़ित पति नदीम, जो पेशे से एक प्रिंटिंग वर्कर है, ने बताया कि बुधवार रात करीब ढाई बजे पत्नी शबनम ने उसे कॉफी दी थी। कॉफी पीते ही वह अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में शबनम ने चाकू से उसके गुप्तांग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे, तो महिला वहां से फरार हो गई।
7 साल की शादी और विवादों का अंतहीन सिलसिला नदीम और शबनम की शादी 7 साल पहले हुई थी, लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं हैं। परिजनों और पति का आरोप है कि शबनम का अन्य युवकों से फोन पर बातचीत का सिलसिला चल रहा था, जिसका नदीम विरोध करता था। नदीम ने यह भी खुलासा किया कि 3 साल पहले भी पत्नी ने सोते समय उसके मुंह पर तेजाब डालने की कोशिश की थी।
बच्चे न होने का डर बना जुनून पीड़ित का कहना है कि पत्नी को हमेशा यह डर सताता था कि बच्चे न होने की वजह से वह दूसरी शादी कर लेगा। जबकि नदीम के अनुसार, उसने कई बार शबनम से कहा कि अगर वह सुधर जाए और साथ रहना चाहे, तो वह दूसरी शादी क्यों करेगा। बावजूद इसके, शबनम ने उसे शारीरिक रूप से अपंग करने का खौफनाक रास्ता चुना।
डॉक्टरों ने की सर्जरी, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गंभीर रूप से घायल नदीम को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसके प्राइवेट पार्ट पर 8 से 9 टांके आए हैं और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शबनम को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित ने मांग की है कि उसकी पत्नी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई महिला इस तरह के अपराध को अंजाम देने की हिम्मत न करे।
*तुम्हें किसा का नहीं होने दुगी कहकर पत्नी ने पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) October 9, 2026
मेरठ में पति के अवैध संबंधों से आहत एक पत्नी ने पति का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया. लहुलुहान हालत में बेचारे पति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोप है कि पत्नी शबनम को शक था कि पति नदीम… pic.twitter.com/HQ6hv90Mbk
अयोध्या से साबरमती तक का सफर अब आसान, रेलवे ने शुरू की वन-वे स्पेशल ट्रेन; देखें टाइम-टेबल
बिग बॉस 20: स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली, कहा- पार्टनर्स को होता है बुरा महसूस
मायावती और आकाश आनंद की फिर जमी जोड़ी: कांशीराम की पुण्यतिथि पर दिखा आशीर्वाद का खास पल
दिल्ली रणभूमि: 57 मेट्रो स्टेशन सील, 38 ट्रेनें रद्द; CJP विरोध-प्रदर्शन से पहले राजधानी में महा-घेराबंदी
किला बनी राजधानी: CJP प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली में क्यों झोंक दी गई पूरी ताकत?
निधन से सिर्फ 8 दिन पहले आया था नाना पाटेकर का आखिरी कॉल, तुकाराम मुंढे ने बयां किया वो भावुक पल
उपचुनाव 2026: बंगाल में BJP का डंका, तमिलनाडु में विजय की एंट्री, जानें 6 सीटों का ताजा हाल
नाना पाटेकर के निधन से सरहद पार मातम: पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने याद किए दोस्ती के किस्से
सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार e SKY : 13 लाख में 310 किमी की रेंज, BYD की बैटरी से लैस
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता की विवादित टिप्पणी: आखिर क्यों नहीं थम रहा सालों पुराना विवाद?