नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए इस आंदोलन को रोकने के लिए प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त सुरक्षा घेराबंदी की है।
57 मेट्रो स्टेशन बंद, आवाजाही पर लगा ब्रेक सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद कर दिया है। ये पाबंदी अगले आदेश तक जारी रहेगी। प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, नई दिल्ली और आईटीओ जैसे महत्वपूर्ण केंद्र शामिल हैं। राहत की बात यह है कि नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर शेष स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा चालू रहेगी।
ट्रेनें रद्द, परीक्षाओं पर संकट विरोध-प्रदर्शन की आंच ट्रेनों और शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ी है। 38 ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या उनके रूट में बदलाव किया गया है। शनिवार को होने वाली कई परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को ऑनलाइन मोड पर क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा का अभूतपूर्व जमावड़ा दिल्ली पुलिस के साथ 26,000 अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों (CAPF) को तैनात किया गया है। 2020 के दंगों के बाद राजधानी में यह सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी तैनाती है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेडिंग कर सील कर दिए गए हैं। नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है और लाउडस्पीकर के जरिए सार्वजनिक जमावड़े पर सख्त रोक लगाई गई है।
मीडिया और आम जनता पर पाबंदी सुरक्षा के नाम पर मीडियाकर्मियों को भी जंतर-मंतर से दूर रहने को कहा गया है। उन्हें सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। पूरे नई दिल्ली क्षेत्र में कड़ा पहरा है और आम नागरिकों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी मामला 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने प्रशासन को फटकार लगाई। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि मेट्रो और रेल सेवाओं को पूरी तरह ठप न किया जाए। बेंच ने केंद्र सरकार से कहा कि उचित नियमन के साथ सेवाओं का संचालन जारी रखा जाए ताकि आम जनता को भारी असुविधा न हो।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned… pic.twitter.com/c0DtpcXvnT
शाही महल से आसमान की उड़ान: थाई रानी सुथिदा ने अकेले उड़ाया फाइटर जेट, जमीन पर बैठकर किया कुछ ऐसा कि जीत लिया सबका दिल
वोट चोरी के आरोपों पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा INDIA ब्लॉक, संसद से सड़क तक मचा घमासान
नई दिल्ली में आज रात से इंटरनेट बैन: 24 घंटे ठप रहेंगी सेवाएं, सुरक्षा के लिए छावनी बनी राजधानी
दूर से करें कवरेज – पत्रकारों को हिरासत में लेने के आरोपों पर घिरी दिल्ली पुलिस
राष्ट्रपति भवन तक INDIA का महामार्च : राहुल बोले- अब इस सरकार को बर्खास्त करने का समय आ गया है
वर्दी के पीछे भी एक इंसान है : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-विरोध , राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
पीएम मोदी के 25 साल: यूपी कैबिनेट ने की युगपुरुष की सराहना, विकास को बताया ऐतिहासिक
वनडे वर्ल्ड कप 2027: इमरान ताहिर ने चुनीं सेमीफाइनल की 4 टीमें, पाकिस्तान को किया बाहर
10 अक्टूबर: दिल्ली में अघोषित लॉकडाउन जैसे हालात, घर से निकलने से पहले जानें क्या खुला और क्या बंद