जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने अपनी पहली पैसेंजर Kei इलेक्ट्रिक कार, e SKY EV को पेश कर दिया है। यह कार अपनी किफायती कीमत और दमदार रेंज के चलते चर्चा में है।
सुजुकी ने e SKY EV को तीन वेरिएंट्स—A, G और X में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 21.2 लाख येन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 13 लाख रुपये के बराबर है।
कंपनी ने इसके बेस A वेरिएंट को बिल्ट-टू-ऑर्डर मॉडल रखा है, ताकि लागत को कम से कम रखा जा सके। जापान में ग्राहकों को सरकारी सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है।
इस ईवी की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल की गई BYD की LFP बैटरी है। कार में 26kWh की बैटरी दी गई है, जो WLTC साइकिल के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 310 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।
कार को सुजुकी के खास HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका वजन सिर्फ 1,030 किलोग्राम है, जो छोटी बैटरी के बावजूद बेहतरीन रेंज देने में मदद करता है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ कंपनी का e-Axle सिस्टम दिया गया है।
जापान में यह कार BYD Racco जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर देगी। आंकड़ों के मुताबिक, BYD Racco के मुकाबले सुजुकी की दक्षता काफी प्रभावशाली नजर आती है।
जापान में इस कार की बिक्री 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि, भारतीय बाजार में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुजुकी के फैन्स को अभी भारत में इसकी एंट्री के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
\スズキの軽EV「e SKY」誕生✨/ 日本の毎日を見つめつづけたスズキが考えた、新しい軽の電気自動車が誕生! 本日、発表会が行われ、ようやく皆さまにお披露目となりました! 発表会の様子を速報でお届け✨ 「乗ってみたい!」と思った方は、ぜひいいねで教えてくださいね! https://t.co/oyn8famPYo
— スズキ株式会社・四輪公式アカウント (@suzukicojp) October 6, 2026
इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल: दिल्ली में अघोषित आपातकाल , चुनाव आयोग के खिलाफ राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत
बुरहान वानी को शहीद बताने पर मचा घमासान, PDP नेता के बयान से गरमाई सियासत
दिल्ली मेट्रो अलर्ट: क्या 57 स्टेशनों पर ताला लगेगा? 9-10 अक्टूबर के लिए जरूरी गाइडलाइंस
फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में बंदर का आतंक , दर्शक पर जानलेवा हमला; वीडियो वायरल
नाना पाटेकर के निधन से दुखी हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, यादों में खोकर हुए भावुक
ट्रेनें रोककर युवाओं को नहीं रोका जा सकता , प्रदर्शन और कैंसिल ट्रेनों पर चिराग पासवान का कड़ा प्रहार
नाना पाटेकर पंचतत्त्वों में विलीन, मौत के मामले में गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मृत्यु का केस
मां दंतेश्वरी मंदिर में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध, नवरात्रि में अनुशासन का पालन अनिवार्य
एक कचौड़ी, दो समोसा... : रांची टी20 से पहले ईशान किशन का देसी अंदाज हुआ वायरल
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाई धूम, गंभीर की मौजूदगी में नेट्स में बरसाए चौके-छक्के