मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा चिंताओं के कारण राजधानी के अधिकांश इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
सुरक्षा और आवाजाही में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए कई प्रमुख स्कूलों ने कमर कस ली है। सरदार पटेल विद्यालय सहित कई स्कूलों ने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई शनिवार को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दी है। साथ ही, कई स्कूलों ने पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) और स्पोर्ट्स प्रैक्टिस जैसे कार्यक्रमों को टाल दिया है।
छात्रों को घर से निकलने में परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई शिक्षण संस्थानों ने अपनी परीक्षाएं आगे बढ़ा दी हैं। भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों ने मिड-टर्म परीक्षाएं रीशेड्यूल कर दी हैं।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस के व्यापारियों को दुकानें और दफ्तर बंद रखने की सलाह दी है। मुख्य व्यावसायिक केंद्रों में भारी भीड़ को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, अदालती कार्यवाही को भी सुचारू रखने के लिए ऑनलाइन मोड में शिफ्ट किया गया है।
पुलिस ने पहाड़गंज के होटल संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बाहर से आने वाले युवाओं और छात्रों को कमरा देने से पहले उनसे आईडी प्रूफ मांगने और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है।
प्रदर्शन स्थल और सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चिला बॉर्डर (नोएडा-दिल्ली) सहित दिल्ली के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिए RAF और पिंक फोर्स की तैनाती की गई है। पूरी स्थिति की निगरानी बॉडी कैम और ड्रोन से की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन? CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। यह विवाद मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर है। संगठन का आरोप है कि इसमें धांधली हुई है, जिसके विरोध में आज जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है।
*#WATCH | Security checking intensified at Chilla checkpoint (Noida-Delhi border) ahead of the Cockroach Janta Party (CJP) protest today. pic.twitter.com/cKNBxHxcMy
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दोहरे मापदंड! भारत को धमकाने वाले ट्रंप अब खुद पुतिन से खरीदेंगे डीजल
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का बड़ा धमाका: सीजेपी और कांग्रेस पर लगाए संगीन आरोप
चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का महा-आक्रोश : राष्ट्रपति से मिले राहुल-खरगे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
जिस पति के लिए अपनों को छोड़ा, उसने ही दिया धोखा: गीता की व्यथा ने इंटरनेट पर छीड़े कई सवाल
अनंत सिंह की खुली बगावत से NDA में खलबली, क्या MLC चुनाव में जेडीयू को होगा भारी नुकसान?
अब शायद कभी घर नहीं लौटेंगे ... 322 दिनों की खौफनाक जंग के बाद वतन लौटे USS अब्राहम लिंकन के जांबाज
हिरासत में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का ललकार भरा बयान: जो धाराएं लगानी हैं लगा लो, हम झुकेंगे नहीं
पुतिन-ट्रंप की ऑयल डिप्लोमेसी : रूस से अमेरिका पहुंचेगा लाखों टन डीजल, ईंधन संकट से मिलेगी राहत
महिला सुरक्षा पर PM मोदी का एक्शन प्लान: दिल्ली के लिए क्या है CM रेखा गुप्ता का ब्लूप्रिंट?
दिल्ली में हाई अलर्ट : जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन आज, चप्पे-चप्पे पर पहरा