वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बड़ी तेल डील की घोषणा की है। इस समझौते के तहत रूस अब अमेरिका को भारी मात्रा में डीजल की आपूर्ति करेगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका ईंधन की बढ़ती कीमतों और मध्यावधि चुनावों के दबाव से जूझ रहा है।
डीजल की बंपर सप्लाई का वादा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में 3,00,000 टन से अधिक डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा। उन्होंने आगे कहा, रूस नवंबर में 5 लाख टन अतिरिक्त डीजल भेजेगा और उसके बाद 10 लाख टन की एक और खेप आएगी।
दीर्घकालिक योजना पर भी सहमति डील यहीं खत्म नहीं होती। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि रूस की रिफाइनरियों की क्षमता को देखते हुए, भविष्य में जल्द ही 30 लाख टन डीजल की अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी। इस कदम को अमेरिका में ईंधन की किल्लत दूर करने के लिए एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।
प्रतिबंधों में ढील, राजनीति में उबाल इस बड़ी डील को संभव बनाने के लिए अमेरिका के वित्त विभाग ने रूसी डीजल पर लगे प्रतिबंधों को अप्रैल 2027 तक के लिए हटा दिया है। हालांकि, यह निर्णय वाशिंगटन में विवाद का विषय भी बन सकता है, क्योंकि वहां रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड़ रही थी।
चुनाव और महंगाई का दबाव अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं, जिसमें ईंधन की ऊंची कीमतें सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस डील का श्रेय खुद लेते हुए कहा, यह एक बहुत बड़ी डील है। हमारे देश में भारी मात्रा में डीजल आ रहा है, जिसकी हमें तत्काल आवश्यकता है। इसके लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया अदा करता हूं।
#WATCH | US President Donald Trump says, I think you heard about the oil deal with Russia. That is a big deal. That is massive amounts of oil coming into our country. I want to thank President Putin. We have massive amounts of oil coming into our country, and it is diesel, which… pic.twitter.com/U3DEscSbgV
— ANI (@ANI) October 9, 2026
249 रन बनाकर भी क्यों ढेर हुई टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
जेल, जमानत और परिवार का संकट: चीफ इमाम की मुसलमानों से अपील- ‘10 अक्टूबर के प्रदर्शन से रहें दूर’
CJP विरोध-प्रदर्शन: कपिल सिब्बल का बड़ा दावा, ज्ञानेश कुमार को हटाते ही खुल जाएगी सरकार की पोल
नई दिल्ली में आज रात से इंटरनेट बैन: 24 घंटे ठप रहेंगी सेवाएं, सुरक्षा के लिए छावनी बनी राजधानी
अब शायद कभी घर नहीं लौटेंगे ... 322 दिनों की खौफनाक जंग के बाद वतन लौटे USS अब्राहम लिंकन के जांबाज
कितनी ट्रेनें रोक लेंगे? मेट्रो बंद पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, युवाओं को बताया अडिग
रांची में टीम इंडिया की शर्मनाक हार: 250 रन बनाकर भी क्यों ढेर हुए भारतीय गेंदबाज?
छात्र के सिर को बनाया तबला : सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिक्षक की शर्मनाक करतूत, हुए सस्पेंड
आपने तो सबकी दुकानें बंद कर दीं : अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू, नाना पाटेकर से जुड़ा वो आखिरी किस्सा
बागपत में जिम बना अखाड़ा: 32 थप्पड़ पड़े, लेकिन तमाशबीन बने रहे लोग; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात