जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पहले 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब इसे घटाकर 45 कर दिया गया है।
कब तक बंद रहेंगे स्टेशन? DMRC के अपडेट के अनुसार, ये 45 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार पूरी तरह बाधित रहेंगे।
नई दिल्ली स्टेशन पर इंटरचेंज बंद सुरक्षा कारणों से लिए गए इस फैसले के तहत, ज्यादातर स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा को पूरी तरह रोक दिया गया है। यात्री अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर दिल्ली पुलिस के सुझाव के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। DMRC ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा की समीक्षा के आधार पर भविष्य में आगे के अपडेट जारी किए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ताजा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
ये 45 स्टेशन रहेंगे प्रभावित: बंद रहने वाले स्टेशनों की सूची इस प्रकार है: जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, उद्योग भवन (सेवा तीर्थ), मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंदरलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला।
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 till 06:00 PM on 10th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly.… pic.twitter.com/KAf63pV64v
— ANI (@ANI) October 9, 2026
युवराज बनाम डिविलियर्स: वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज भिड़ेंगे दिग्गजों के धुरंधर, जानें कहां और कैसे देखें लाइव
हरियाली देख खरीदा था घर, अब अमेजन के डाटा सेंटर ने बना दिया वीरान: मुंबई के खरीदारों का छलका दर्द
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल-ममता, CEC के इस्तीफे की उठी मांग
दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर संग्राम: अभिजीत दीपके बोले- देश में आधिकारिक रूप से लगा आपातकाल
बिग बॉस 20: आसिफ खान बने नए कप्तान, राशन की जंग में घर में मचा बवाल
वर्दी के पीछे भी एक इंसान है : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश
उपचुनाव 2026: बंगाल में BJP का डंका, तमिलनाडु में विजय की एंट्री, जानें 6 सीटों का ताजा हाल
दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात: जंतर-मंतर कूच से पहले ध्रुव राठी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
ऊना अस्पताल में कोहराम: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप
पुलिस वैन बनी रील का अड्डा: हिस्ट्रीशीटर कैदी ने स्वैग के साथ बनाई रील, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल