बिग बॉस 20 का 9 अक्टूबर का एपिसोड ड्रामा और तनाव से भरपूर रहा। घर को नया कप्तान मिल गया है, लेकिन इस फैसले ने घरवालों के बीच एक बड़ी दरार पैदा कर दी है। शो में इमोशन, कॉमेडी और तीखी बहस का तड़का देखने को मिला।
लव गिल के फैसले से पलटी बाजी इस हफ्ते कैप्टेंसी का जिम्मा लव गिल के पास था, क्योंकि उन्होंने खास टास्क जीतकर स्पेशल पावर हासिल की थी। बिग बॉस ने उन्हें 20 नंबर के कमरे में घरवालों की तस्वीरें लगाने के लिए कहा। लव खुद को नंबर 1 पर रखना चाहती थीं, लेकिन बिग बॉस के ट्विस्ट ने सबको चौंका दिया।
आसिफ खान को मिली कप्तानी लव को तस्वीरों के पीछे छिपे राशन प्रतिशत के आधार पर कप्तान चुनना था। 7वें नंबर पर 35% राशन था, लेकिन वहां मौजूद नाम को देखते हुए लव ने आसिफ खान को चुनना बेहतर समझा, जिससे घरवालों को 25% राशन मिला। लव ने अपना तर्क देते हुए कहा कि उन्होंने चेहरे पर कमेंट करने वालों को नजरअंदाज किया है।
राशन पर कनिका-लव की भिड़ंत लब के इस फैसले से कनिका मान बुरी तरह भड़क गईं। कनिका का मानना था कि लव ने 35% राशन का मौका गंवा दिया। दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। बाकी घरवाले भी इस बात से नाराज दिखे कि चंद प्रतिशत राशन के चक्कर में उन्हें समझौता करना पड़ा।
काजी बने शेख , मचाया हंगामा हल्के-फुल्के पलों में काजी तौकीर शेख के रूप में नजर आए। उन्होंने गुल्लू के साथ मिलकर पूरे घर में मस्ती की और लव गिल के लिए गाना भी गाया। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी।
रात भर चला ड्रामा और कलेश मस्ती माहौल तब तनाव में बदल गया जब काजी का टेडी बिल्ला यंग ने छुपा दिया। काजी ने इसे लेकर आपा खो दिया और घर में रात भर हंगामा हुआ। काजी की धमकी, सो जा, नहीं तो सुला दूंगा, ने घर का माहौल गरमा दिया। अब देखने वाली बात होगी कि आसिफ खान की कप्तानी में घर की व्यवस्था कैसे चलती है।
Sheikh Qazi and Gullu are here! 😂🔥 !#BiggBoss20 #QaziTouqeer #Gullu #BB20 pic.twitter.com/LIwb4lYEZS
— Digital News Hub (@digital_media12) October 9, 2026
दिल्ली के सरकारी स्कूल के नन्हे कलाकारों ने PM मोदी को दी खास भेंट, CM रेखा गुप्ता ने सराहा हुनर
रांची में दहाड़े 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, क्या गंभीर देंगे डेब्यू का मौका?
विरोध का अधिकार जरूरी, पर शहर को ठप नहीं होने देंगे: दिल्ली पुलिस
चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का महा-आक्रोश : राष्ट्रपति से मिले राहुल-खरगे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर: नंदीग्राम और रेजीनगर में मुस्लिम वोटर्स का मिला साथ, शुभेंदु अधिकारी बोले- हमने दोस्ती कायम की
बुलंदशहर: मिडिएशन सेंटर के बाहर महिला ने बुजुर्ग की पकड़ी दाढ़ी, वीडियो देख भड़के लोग
संजू सैमसन: शतक से चूकने की हैट्रिक , क्रिकेट इतिहास के सबसे बदकिस्मत बल्लेबाज?
2026 के आखिरी महीनों का महा-एक्शन: टीम इंडिया के शेड्यूल का पूरा ब्यौरा
33 गेंदें, 0 रन: निक मैडिनसन की शर्मनाक वापसी, टेस्ट इतिहास का अनचाहा रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली, कहा- पार्टनर्स को होता है बुरा महसूस