मुंबई में घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन एक सपना तब चकनाचूर हो गया जब घर की खिड़की से दिखने वाली हरियाली रातों-रात गायब हो गई। मुंबई के पास ठाणे में रहने वाले तुषार शेट्टी ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया है कि कैसे अमेजन के एक प्रोजेक्ट ने उनके ग्रीन व्यू वाले फ्लैट को डरावने मंजर में बदल दिया है।
क्या है पूरा मामला? तुषार शेट्टी ने कुछ महीने पहले ही 21वीं मंजिल पर एक फ्लैट खरीदा था। उनका निर्णय पूरी तरह से घर के आसपास मौजूद हरियाली पर आधारित था। हालांकि, अब उनके फ्लैट के सामने का नजारा पूरी तरह बदल गया है। अमेजन ने यहां एक विशाल डाटा सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया है, जिसके लिए आसपास के सभी पेड़-पौधों को साफ कर दिया गया है।
पता होता तो कभी नहीं खरीदता घर तुषार का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर शांति और हरियाली के लिए घर लिया था, लेकिन अब वहां सिर्फ लाल धूली मिट्टी और मशीनों का शोर है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, अगर मुझे पहले पता होता कि यहाँ डाटा सेंटर बनने वाला है, तो मैं इस जगह पर घर खरीदने का फैसला कभी नहीं करता।
प्रकृति बनाम तकनीक अमेजन इस प्रोजेक्ट के माध्यम से साल 2030 तक भारत में अपना सबसे बड़ा एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। इसके लिए कंपनी करीब 1.90 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि क्या तकनीक की प्रगति के लिए आम आदमी के सुकून और प्राकृतिक पर्यावरण की बलि देना सही है?
पानी का संकट और बढ़ता खतरा विशेषज्ञों के अनुसार, केवल हरियाली ही नहीं, इन डाटा सेंटरों से भविष्य में पानी की भारी किल्लत होने की आशंका है। रिपोर्टों के मुताबिक, डाटा सेंटरों को ठंडा रखने के लिए भारी मात्रा में पानी की खपत होती है। ग्लोबल एजेंसी एसएंडपी ने अनुमान जताया है कि आने वाले दशक में पानी की कमी बड़ी चुनौती बन सकती है। भारत, जहाँ दुनिया की 18 फीसदी आबादी रहती है, के पास पीने योग्य पानी का केवल 4 फीसदी हिस्सा है।
स्थानिय लोगों की चिंताएं इस प्रोजेक्ट के आसपास रहने वाले निवासी सिर्फ हरियाली के खात्मे से ही दुखी नहीं हैं, बल्कि वे तेज शोर और भविष्य में बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर भी डरे हुए हैं। हालांकि, कंपनी और स्थानीय प्रशासन ने इन चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि लोगों की सुविधाओं पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। लेकिन एक फ्लैट मालिक की तस्वीरें सच्चाई की एक अलग ही दास्तां बयां कर रही हैं।
Tushar Shetty bought a 21st-floor flat for the green views in Mumbai. Today he looks out at bare red earth, cleared for the Amazon site. I would not have bought the house if I had known, he told @Reuters
— Aditya Kalra (@adityakalra) October 9, 2026
Amazon is building one of India s largest data centres metres from… pic.twitter.com/XIXowYNror
तमिलनाडु उपचुनाव: मदुरंतकम में TVK का दबदबा, धारापुरम में AIADMK की मजबूत वापसी
नाना पाटेकर पंचतत्त्वों में विलीन, मौत के मामले में गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मृत्यु का केस
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द: सफर नहीं होगा खराब, बस से लेकर फ्लाइट तक ये हैं आपके पास बेस्ट विकल्प
गुजरात के अहमदाबाद से न्यूजीलैंड की क्रीज तक: जीत रावल ने क्रिकेट को कहा अलविदा
क्या भारतीय रेलवे अब Blinkit बन गया है? ट्रेन में डायपर की कमी पर मिली ऐसी मदद कि छिड़ गई बहस
10 अक्टूबर को दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात: CJP प्रदर्शन के नाम पर 57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द
किला बनी राजधानी: CJP प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली में क्यों झोंक दी गई पूरी ताकत?
नाना पाटेकर की आखिरी कॉल और हेमा मालिनी का अधूरा पछतावा
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को क्यों नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति? दिल्ली पुलिस ने गिनाई ये ठोस वजहें
इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट: मामला दर्ज, फहीम नजीर ने राहुल गांधी को घेरा