जंतर-मंतर कूच के दौरान हंगामा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।
कॉकरोच जनता पार्टी ने जताई कड़ी नाराजगी इस घटनाक्रम पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी पुलिसकर्मियों से घिरे हुए और गिरते हुए नजर आ रहे हैं। रांका ने इसे शर्मनाक विजुअल्स करार देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस देश के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है।
हिरासत और रिहाई का दौर विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विपक्ष का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।
मार्च रोका, इरादे नहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन भले ही उनके मार्च को रोक दे या बैठकों से इनकार करे, लेकिन वे जनता की आवाज को नहीं दबा सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त को पूरी प्रणाली के लिए जवाबदेह ठहराया और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
रणनीति के साथ सड़कों पर विपक्ष जंतर-मंतर तक मार्च करने से पहले विपक्षी सांसदों की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनपथ स्थित एक रेस्तरां में लगभग 100 विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था। रणनीति तय करने के बाद सभी सांसद तीन बसों में सवार होकर प्रदर्शन स्थल की ओर निकले थे, जिसे पुलिस ने बीच रास्ते में ही विफल कर दिया।
Shameful visuals coming in from Delhi.
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 7, 2026
The entire country is watching this and taking a note of the national embarrassment that the @DelhiPolice has become. pic.twitter.com/K2P8Pn3jlf
चुनाव आयोग से टकराव: जंतर-मंतर पर विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार वैध CEC नहीं
पंजाब में सियासी तूफान: CM के OSD पर CBI का शिकंजा, 8 ठिकानों पर छापेमारी
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव तय, खराब फॉर्म के चलते बाहर होंगे संजू सैमसन!
ये हम करके दिखाएंगे : पीएम मोदी ने 2047 के विकसित भारत के लिए फूंका नया संकल्प
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज: 6G और AI के दम पर डिजिटल भविष्य की नई नींव
दिल्ली की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रियंका गांधी का पुलिस पर गंभीर आरोप, सड़क पर धरने पर बैठीं
दिल्ली की सड़कों पर सियासी उबाल: राहुल गांधी के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की पर मचा बवाल
लोकतंत्र या धमकी की राजनीति? राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
INDI गठबंधन की लंच डिप्लोमेसी पर सियासी घमासान: अखिलेश यादव ने दी सफाई
सत्ता के 25 साल: पीएम मोदी ने जनता के सामने झुकाया सिर, कहा- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक