इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का भव्य आगाज हो गया है। 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इस ग्लोबल इवेंट में भविष्य की तकनीक और डिजिटल सुरक्षा मुख्य केंद्र में है। दूरसंचार विभाग और COAI द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में टेलीकॉम, एआई और स्टार्टअप जगत के दिग्गज एक मंच पर जुटे हैं।
पीएम मोदी करेंगे विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 8 अक्टूबर को इस आयोजन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। यह इवेंट टेलीकॉम ऑपरेटर्स, नीति निर्माताओं और वैश्विक इंडस्ट्री लीडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण मिलन स्थल है। यहां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रोबोटिक्स और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा।
6G की रेस में भारत की धाक IMC 2026 में 6G तकनीक पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत अब इस तकनीक में दुनिया के विकसित देशों के साथ बराबरी की दौड़ में है। सरकार 6G के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, टेस्टिंग और अनुकूल इकोसिस्टम तैयार करने पर काम कर रही है, जो देश को ग्लोबल लीडर बनाने में मदद करेगा।
डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में GSMA बोर्ड सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) को वैश्विक विकास के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड बताया। उन्होंने कहा कि DPI न केवल भारत बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी एक बड़ा उदाहरण है।
सैटेलाइट कम्युनिकेशन: अब दूर-दराज तक कनेक्टिविटी कनेक्टिविटी के नए युग में सैटेलाइट कम्युनिकेशन अहम भूमिका निभाएगा। उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचेगा जहां पारंपरिक नेटवर्क बेअसर हैं। इवेंट में डायरेक्ट-टू-डिवाइस और नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर चर्चा की जा रही है, जो भविष्य के संचार को पूरी तरह बदल देंगे।
साइबर सुरक्षा और डीपफेक पर चिंता प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ साइबर फ्रॉड एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि डिजिटल सुरक्षा के लिए टेक्नोलॉजी आधारित समाधान जरूरी है। डीपफेक और एआई जनरेटेड फर्जी कंटेंट को रोकना और साइबर फ्रॉड के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना इस साल की प्राथमिकता है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर साइबर सुरक्षा के लिए कॉमन नियमों की वकालत भी की है।
Ahead of #IMC2026, we had an inspiring interaction with the GSMA Board, led by Hon’ble PM @narendramodi Ji.
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 6, 2026
From affordable technology and cyber security to an inclusive digital future, Hon ble PM shared a visionary roadmap.
India is driving the global future of 6G, AI, and… pic.twitter.com/OYUoxRaHDo
कोई नहीं बच पाएगा : राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ी आर-पार की जंग
अब MCD स्कूलों में बच्चों की थाली में होगा ओट्स कुकीज और खीर का स्वाद, बदल रहा है मिड-डे मील का मेन्यू
ग्वालियर: पति को पार्किंग में छोड़ प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई नवविवाहिता, CCTV में कैद हुआ ड्रामा
लग्जरी गाड़ियाँ छोड़ ऑटो की सवारी: नॉर्वे के मेयर का देसी अंदाज देख हैरान हुए भारतीय
पाकिस्तानी हामिद अंसारी का सच: जबलपुर में बवाल मचाने वाला शख्स निकला यूपी का निवासी
यूपी में मौसम ने ली करवट: कहीं दिन में गर्मी का सितम, तो कहीं रात में बढ़ने लगी गुनगुनी ठंड
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस जवान पर हमला, DCP ने निभाई गार्जियन की भूमिका
सत्ता के 25 साल: पीएम मोदी की यात्रा को कंगना रनौत ने बताया सेवा और समर्पण का महायज्ञ
लखनऊ में बाढ़ का बढ़ता कहर: इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी
जब अमिताभ बच्चन की लंबाई और चेहरे को लेकर प्रोड्यूसर्स ने किया था रिजेक्ट, बिग बी ने खोला संघर्ष का राज