राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी का पानी अब रिहायशी इलाकों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को अपनी चपेट में ले रहा है। गोमती नगर एक्सटेंशन और शहीद पथ के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
स्टेडियम और मॉल के चारों ओर जलभराव इकाना स्टेडियम से पलासियो मॉल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है। हालांकि प्रशासन ने पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की थी, लेकिन नदी का जलस्तर फिर से बढ़ जाने से यह इलाका प्रभावित हुआ है। पलासियो मॉल के तीन तरफ पानी जमा हो गया है, जिससे वहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
यातायात पर लगा ब्रेक सड़क पर पानी भरने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहुत धीमी हो गई है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को बेहद सतर्क रहने, गति नियंत्रित रखने और बेवजह रुकने से बचने की सलाह दी है। पुलिस टीमें मौके पर तैनात हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।
ट्रिपल आईटी के छात्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट बाढ़ का खतरा अब शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है। गोमती का पानी ट्रिपल आईटी (IIIT) परिसर में घुसने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए करीब 100 छात्र-छात्राओं को तत्काल वहां से निकालकर कैंसर संस्थान के रेजिडेंट में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।
भैंसाकुंड बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार में बाधा बाढ़ की मार अंतिम संस्कार की रस्मों पर भी पड़ी है। भैंसाकुंड बैकुंठ धाम में गोमती नदी का पानी दाह संस्कार वाले चबूतरों तक पहुंच गया है। चबूतरों के पूरी तरह डूब जाने से अंतिम संस्कार करने पहुंचे परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्थियों को सुरक्षित रखने और लकड़ियाँ पहुंचाने के लिए लोगों को पानी के बीच जोखिम उठाना पड़ रहा है।
प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है। निवासियों से अपील है कि वे जलभराव वाले इलाकों के करीब जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
*🚨 ट्रैफिक अलर्ट | लखनऊ
— LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic) October 7, 2026
इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी का पानी भरने के कारण यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा है।
🚦 यातायात पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है तथा यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
🙏… pic.twitter.com/dtGwm8yG91
दुबई में सलमान खान का जलवा: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मची खलबली, एक झलक के लिए बेकाबू हुए फैंस
2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: प्रशासन को चकमा देकर राहुल गांधी ने फिर खेली धप्पा पॉलिटिक्स!
बिस्तर पर लेटे-लेटे टीका, फिर काला चश्मा: अनंत सिंह का अंदाज-ए-बयां वायरल
सत्ता के 25 साल: पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर लिया आशीर्वाद
908 वोट गायब, सिर्फ 1 बचा! चांदनी चौक में वोटर लिस्ट का गणित देख भड़के सौरव दास
दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली? - जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भड़के CJP के सौरभ दास
अदन एयरपोर्ट पर बरसाईं मिसाइलें: यमन में फिर दहला आसमान, खौफनाक हमले से मचा हड़कंप
हरिद्वार कुंभ 2027: देवभूमि की नई पहचान बनेगी संस्कृत, मुख्यमंत्री धामी ने तैयार किया खास प्लान
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, शोक में डूबा प्रदेश
कभी मेरी नकल मत करना : अंदाज अपना-अपना के बाद पिता अजीत ने शहजाद खान को दी थी सख्त नसीहत