दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेला एस्टेट में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद 909 योग्य मतदाताओं में से 908 के नाम हटा दिए गए। अब वहां सिर्फ एक मतदाता का नाम बचा है।
सौरव दास का सनसनीखेज आरोप कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दास का आरोप है कि यह महज एक बानगी है और पूरे देश में सुनियोजित तरीके से वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी मताधिकार छीने जाने की कार्रवाई सौरव दास ने दावा किया कि पूरे देश में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए जा चुके हैं। उन्होंने इसे दुनिया में वोटिंग का अधिकार छीनने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर किसी खास राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने भी उठाया वोट चोरी का मुद्दा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि बेला एस्टेट के ये नागरिक दशकों से वहां रह रहे हैं और उन्होंने पिछले लोकसभा व दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट भी दिया है। राहुल गांधी ने इसे वोट चोरी करार देते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
चुनाव आयोग का क्या कहना है? विपक्ष के आरोपों और विवाद के बाद चुनाव आयोग ने सफाई दी है। आयोग ने कहा कि संबंधित चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही, दिल्ली के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय-सीमा को 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।
आयोग का कहना है कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दोबारा खुद को रजिस्टर करवा सकता है।
🚨#WATCH: See how Gyanesh Kumar’s Election Commission ensured that only ONE out of 909 persons in this Delhi settlement survive the SIR.
— Saurav Das (@SauravDassss) October 7, 2026
This is the Bela Estate settlement in Delhi’s Chandni Chowk constituency where 908 out of 909 voters have been deleted during the SIR in… pic.twitter.com/XvxdM2eC7Q
यूपी में मौसम ने ली करवट: कहीं दिन में गर्मी का सितम, तो कहीं रात में बढ़ने लगी गुनगुनी ठंड
स्टेज पर निशांत मुक्ता का जलवा: यूपी वाली लड़की गाने पर झूम उठे नेहा कक्कड़ और किंग
25 साल का सफर: कभी सोचा नहीं था यह दिन आएगा , भावुक हुए पीएम मोदी
25 साल का सफर और नए संकल्प: पीएम मोदी ने बताया विकसित भारत का रोडमैप
सत्ता के 25 साल: पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर लिया आशीर्वाद
एक अणु के दो चेहरे, लेकिन प्रकृति को पसंद है सिर्फ एक: केमिस्ट्री के नोबेल से सुलझी जीवन की गुत्थी
हिमालयन टॉयलेट्स में छिपते थे बम और पत्नी बनकर भगत सिंह को बचाया: ऐसी थी दुर्गा भाभी की जांबाजी
विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 5 करोड़ लेने के आरोपों को बताया बेबुनियाद
रूपी सोरेन के निधन से शोक में डूबा झारखंड, दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव तय, खराब फॉर्म के चलते बाहर होंगे संजू सैमसन!