पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार मामले में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। CBI ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस समेत राज्य के 8 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की।
CBI की टीमों ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में एक साथ दबिश दी। सेक्टर-2 चंडीगढ़ स्थित वह सरकारी आवास भी जांच के दायरे में आया, जिसे मुख्यमंत्री के पूल से कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
कार्रवाई के अगले ही दिन CBI ने FIR में नामजद 6 आरोपियों को तलब कर लिया है। इसमें राजबीर सिंह घुम्मन के अलावा नितिन गोहल, जतिन गोहल, रोमी राजा महाजन, बीरविंदर और आर.एस. नागरा शामिल हैं। इन्हें बुधवार दोपहर तक चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
यह जांच ED द्वारा पंजाब के DGP को साझा की गई रिपोर्ट के बाद शुरू हुई। आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोग ट्रांसफर-पोस्टिंग, टेंडर की शर्तों में बदलाव, जमीन के इस्तेमाल (CLU) और सरकारी नीतियों को प्रभावित करने के बदले आर्थिक लाभ ले रहे थे। ED का दावा है कि सरकारी फैसलों के ड्राफ्ट विभाग से लीक होकर निजी लोगों तक पहुंच रहे थे।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए 5 अक्टूबर को यह मामला CBI को सौंपने का आदेश दिया था। हालांकि, मान सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। राज्य सरकार का तर्क है कि यह मामला संघीय ढांचे से जुड़ा है और CBI को सीधे जांच सौंपना अनुचित है। सुप्रीम कोर्ट इस पर जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे भाजपा की चुनावी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा, पंजाब में ED और CBI को कुछ नहीं मिलेगा, ये खाली हाथ लौटेंगी। वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह हाई कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि छापेमारी में 200 पन्नों की चैट और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं, जो बड़े घोटालों का पर्दाफाश कर सकते हैं।
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब ED ने मुख्यमंत्री के बहनोई अमरदीप सिंह ग्रेवाल को भी पूछताछ के लिए 9 अक्टूबर को दिल्ली तलब किया। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, जांच एजेंसियों की यह सक्रियता AAP सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट के रुख और CBI की जांच से निकलने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
*AAP national media in-charge Anurag Dhanda (@anuragdhanda) posts on X, मोदी ने सीबीआई भेज कर सीएम कैंप ऑफ़िस समेत पंजाब भर में 8 जगहों पर छापेमारी करवाई। इन रेड में क्या मिला? कुछ भी नहीं। क्या दिल्ली से कोई एजेंसी आकर ऐसे ही बिना किसी ठोस कारण के पंजाब के गिरेबान पर हाथ डाल… pic.twitter.com/85RJrRR1lN
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
छात्रा का हाथ पकड़ते दिखे कांग्रेस विधायक, वीडियो वायरल होने पर मचा सियासी बवाल
लाइक-फॉलोअर्स की सनक पड़ी भारी: AI से बनाया SSB कैंप में धमाके का वीडियो, युवक गिरफ्तार
रसायन विज्ञान का नोबेल 2026: कागन और सोई ने सुलझाई अणुओं की 100 साल पुरानी गुत्थी
लखनऊ में बवाल: ईशान किशन के विवादित कैच ने गरमाया मैदान, वेस्टइंडीज का फूटा गुस्सा
शादी करेगा ना? : Rise And Fall 2 में विदेशी हसीना पर दिल हार बैठे तेज प्रताप यादव
पटना में बड़ा हादसा: फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, कई झुलसे
रांची यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों की चमकी किस्मत: भत्ता 83% बढ़ा, अब सभी का होगा जीवन बीमा
जंतर-मंतर संग्राम: राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी झड़प
बिस्तर पर लेटे-लेटे टीका, फिर काला चश्मा: अनंत सिंह का अंदाज-ए-बयां वायरल
बिहार में महागठबंधन का आक्रोश मार्च : चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा