रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 अपने हर नए एपिसोड के साथ चर्चा में है। इस बार शो के मुख्य आकर्षण बिहार के नेता तेज प्रताप यादव बने हुए हैं। अपने बेबाक अंदाज और अनोखे स्वभाव के कारण वे न केवल दर्शकों के चहेते बने हैं, बल्कि शो में अपनी अदाकारी का जलवा भी बिखेर रहे हैं।
मुन्ना भाई बनकर किया रोमांस हाल ही में शो में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया था। इस दौरान तेज प्रताप यादव मुन्ना भाई के अवतार में नजर आए और कंटेस्टेंट इरीना रुदकोवा ने उनके साथ चिंकी की भूमिका निभाई। स्टेज पर दोनों की केमिस्ट्री देख वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए।
इरीना से सरेआम पूछा- शादी करेगा ना? दोनों के बीच का फ्लर्ट तब और बढ़ गया जब एक वीडियो में तेज प्रताप बांसुरी बजाते दिखे और इरीना का चेहरा खिल उठा। इसी बीच तेज प्रताप ने इरीना को सबके सामने कहा, प्रेम हो गया है। बात यहीं नहीं रुकी, उन्होंने इरीना से सीधे पूछ लिया, शादी करेगा ना तुम? इस पर इरीना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, प्यार कर सकते हैं तो करेंगे।
बिदाई पर इरीना का भावुक रिएक्शन जब तेज प्रताप के शो से बाहर होने की चर्चा हुई, तो इरीना का रिएक्शन काफी इमोशनल था। इरीना ने कहा, मर जाऊंगी मैं, जिसे सुनकर तेज प्रताप काफी शर्माते हुए नजर आए। इस पूरी बातचीत को उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स स्वरा और गौतम गुलाटी के साथ भी साझा किया, जिसने शो के माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया।
शो से बाहर हुए तेजू भईया ? शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप यादव अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन हालिया प्रोमो में उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से हाथ मिलाकर विदा लेते हुए देखा जा सकता है।
करण पटेल ने भी छोड़ा शो तेज प्रताप के अलावा, एक्टर करण पटेल के भी बाहर होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेडिकल कारणों के चलते करण पटेल ने खुद ही राइज एंड फॉल 2 को अलविदा कहने का फैसला लिया है। फैंस के लिए अपने चहेते सितारों का इस तरह शो छोड़ना एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
PROMO | #RiseAndFallS2
— 𝐒𝐚|वन || 🇮🇳 (@Sawan_zp) October 7, 2026
Love story in the making! 😭😭
Teju bhaiya is totally lattoo on Erina. 😂❤️#TejPratapYadav pic.twitter.com/d9M733gojf
स्टेज पर निशांत मुक्ता का जलवा: यूपी वाली लड़की गाने पर झूम उठे नेहा कक्कड़ और किंग
त्योहारी सीजन में दिल्ली-NCR जाने वालों के लिए बड़ी राहत, रेलवे ने शुरू कीं कई स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट
यूपी में मौसम ने ली करवट: कहीं दिन में गर्मी का सितम, तो कहीं रात में बढ़ने लगी गुनगुनी ठंड
हिमालयन टॉयलेट्स में छिपते थे बम और पत्नी बनकर भगत सिंह को बचाया: ऐसी थी दुर्गा भाभी की जांबाजी
प्लेटफॉर्म पर बेसुध गिरे पिता के पास बिलखता रहा मासूम, तमाशा देखती भीड़ के बीच इंसानियत ने दिखाई राह
साइकिल पर बेटी का भविष्य: अंधेरी रात में पिता के संघर्ष का वीडियो वायरल
18 साल का युवा, 1.68 करोड़ की बोली: SA20 में जेम्स रोल्स ने दिग्गज फाफ डु प्लेसिस को भी पीछे छोड़ा
जनसेवा के 25 वर्ष: पीएम मोदी के यशस्वी कार्यकाल पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की विशेष पूजा
CEC विवाद: संसद से सागर रत्ना तक विपक्ष की घेराबंदी, दिल्ली पुलिस क्यों है अलर्ट?
आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया : जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए पीएम मोदी