साउथ अफ्रीका की SA20 लीग के पांचवें सीजन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को हुई नीलामी ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। महज एक घंटे के भीतर सिमटी इस शॉर्ट ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ, लेकिन सारी सुर्खियां 18 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स रोल्स ने बटोर लीं।
1.68 करोड़ की बोली, मचा घमासान नीलामी के दौरान जेम्स रोल्स का नाम आते ही रोमांच चरम पर पहुंच गया। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) और एमआई केपटाउन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच चली इस रस्साकशी का नतीजा यह रहा कि रोल्स की कीमत रॉकेट की रफ्तार से ऊपर गई। आखिर में, 2.9 मिलियन रैंड (करीब 1.68 करोड़ रुपये) की बड़ी बोली लगाकर जोबर्ग सुपर किंग्स ने उन्हें अपने पाले में कर लिया।
फाफ डु प्लेसिस से भी महंगे रोल्स दिलचस्प बात यह रही कि इसी नीलामी में जोबर्ग सुपर किंग्स ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी खरीदा। हालांकि, अनुभवी डु प्लेसिस को टीम ने 1.57 करोड़ रुपये (2.7 मिलियन रैंड) में हासिल किया। इस तरह 18 साल के जेम्स रोल्स अपनी मोटी कमाई के साथ इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, जिन्होंने एक दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया।
क्यों है जेम्स रोल्स की इतनी चर्चा? जेम्स रोल्स को भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है। भले ही उनका प्रोफेशनल करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उन्होंने अपनी क्षमताओं का लोहा मनवा दिया है। लिस्ट-ए क्रिकेट में 21.80 की औसत से बल्लेबाजी करने के अलावा, उन्होंने अपने इकलौते टी20 मैच में 45 रन और 1 विकेट लेकर अपनी ऑलराउंड काबिलियत दिखाई है।
मजबूत हुआ जोबर्ग सुपर किंग्स का स्क्वाड जेम्स रोल्स और फाफ डु प्लेसिस के अलावा, जोबर्ग सुपर किंग्स ने नीलामी में कीरोन पोलार्ड, आंद्रीस गौस, ब्लेसिंग मुजारबानी और डियान गालिम को भी शामिल किया है। इन नए और अनुभवी खिलाड़ियों के जुड़ने से आगामी सीजन के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स का खेमा बेहद संतुलित और खतरनाक नजर आ रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह युवा सनसनी अपने करोड़ों के दाम को मैदान पर सही साबित कर पाती है।
𝐒𝐎𝐋𝐃!!! 🚨 ⁰ ⁰18-year-old, Jason Rowles is up! Oh boy, MI Cape Town and Joburg Super Kings go all-in to secure the youngster. He’ll be staying in Joburg though as JSK secure his services for R2.9 million – the highest of the evening so far 💰 ⁰ ⁰#BetwaySA20Auction pic.twitter.com/6IT8WqZ1cc
— Betway SA20 (@SA20_League) October 7, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का बिगुल: लंच पॉलिटिक्स के बाद राहुल गांधी का जंतर-मंतर कूच, बोले- इस्तीफा देना ही होगा
दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली? - जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भड़के CJP के सौरभ दास
मतदाता सूची विवाद: चर्चगेट में NCP यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
क्या कप्तानी ने बदल दी स्मृति और हरमनप्रीत की दोस्ती? भारतीय महिला टीम में बड़े बदलाव के पीछे की इनसाइड स्टोरी
बिग बॉस 20: स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां , वायरल वीडियो देख भड़के दर्शक
दिल्ली के सीमापुरी में गिरा मकान, मलबे में दबे कई लोग; युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राजनीति के 25 साल: पीएम मोदी ने जनता के सामने झुकाया सिर, दिया We Will Do It का नया मंत्र
CEC विवाद: संसद से सागर रत्ना तक विपक्ष की घेराबंदी, दिल्ली पुलिस क्यों है अलर्ट?
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच का धावा: लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरी नई सियासी ताकत
18 साल का युवा, 1.68 करोड़ की बोली: SA20 में जेम्स रोल्स ने दिग्गज फाफ डु प्लेसिस को भी पीछे छोड़ा