नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल के सफर को पूरा कर लिया है। इस अवसर पर आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस मुकाम तक पहुंचेंगे।
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक अलग ही अंदाज पेश किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव और संघर्षों ने उन्हें तराशने का काम किया है। उन्होंने कहा, शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया, लेकिन आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की असली शक्ति समझाई।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी अब तक की यात्रा में सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का है। उन्होंने कहा, देश के हर नागरिक का मुझ पर सबसे बड़ा हक है। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह लाखों देशवासियों के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण हूं। ये 25 साल सिर्फ मेरी पूंजी नहीं, बल्कि देश की पूंजी है।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर जोर देते हुए पीएम ने सबका प्रयास का जिक्र किया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि देश की नई बुलंदियों तक पहुंचने की जिद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संकल्प दोहराया, हम करके रहेंगे (We will do it)। 2047 तक देश विकसित होगा, यह निश्चित है।
अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने वडनगर के स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि क्लास में सबसे पहले पहुंचने की जो ललक उनमें बचपन में थी, वह आज भी कायम है। उन्होंने कहा, मैं आज भी खुद को एक विद्यार्थी ही मानता हूं। हर दिन नया सीखने और हर संकट से धैर्य की परीक्षा लेने की आदत ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है।
कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वे 140 करोड़ देशवासियों की सेवा और अधिक ऊर्जा के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उनके लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि है।
#WATCH | Delhi | PM Modi addresses Seva Jyoti’ program to mark his 25 years in public service
— ANI (@ANI) October 7, 2026
The PM says, On October 7, 2001, when I took the oath as the Chief Minister of Gujarat, I had not imagined that this milestone, too, would arrive.
(Video source: DD) pic.twitter.com/S3VWPSVNzv
लग्जरी गाड़ियाँ छोड़ ऑटो की सवारी: नॉर्वे के मेयर का देसी अंदाज देख हैरान हुए भारतीय
लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है : सीएम योगी का सपा पर तीखा प्रहार, राज्यसभा चुनाव को बताया ट्रेलर
KBC 18: जब अमिताभ बच्चन ने माधुरी दीक्षित से मांगी माफी , सेट पर मचा हंसी का बवंडर
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा संग्राम: कल देशभर में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
देवभूमि से गूंजी प्रार्थना: पीएम मोदी के 25 साल के यशस्वी सफर के लिए सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
थिएटर्स से पहले OTT पर रजनीकांत का सुपर शो : जेलर 2 के लिए फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
अब MCD स्कूलों में बच्चों की थाली में होगा ओट्स कुकीज और खीर का स्वाद, बदल रहा है मिड-डे मील का मेन्यू
स्टेज पर निशांत मुक्ता का जलवा: यूपी वाली लड़की गाने पर झूम उठे नेहा कक्कड़ और किंग
रूपी सोरेन के निधन से शोक में डूबा झारखंड, दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी, दिल्ली में INDIA गठबंधन का उग्र प्रदर्शन