दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलवार शाम दिल्ली का आकाशवाणी भवन सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है।
सड़क पर क्यों उतरे INDIA ब्लॉक के नेता? विपक्षी दल वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और CEC के कामकाज के खिलाफ लामबंद हैं। संसद से चुनाव आयोग की ओर पैदल मार्च कर रहे विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी समेत तमाम नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
बैरिकेड पर चढ़े राहुल, बस में प्रियंका विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का आक्रामक रूप दिखा, वे पुलिस बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस ने जबरन केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लेकर बसों में भर दिया। प्रियंका गांधी को भी बस में बिठाया गया, लेकिन वे वापस राहुल के पास पहुंच गईं।
CEC को जाना होगा मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा, CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। हमने अपनी जिंदगी में इतनी निकम्मी सरकार नहीं देखी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को किसी व्यक्ति के इशारे पर नहीं, बल्कि संविधान के लिए काम करना चाहिए।
300 सांसदों को मिलने से रोका गया? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि करीब 300 विपक्षी सांसद चुनाव आयोग से अपनी चिंताएं साझा करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि अगर सब कुछ पारदर्शी है, तो CEC विपक्ष से मुलाकात क्यों नहीं कर रहे हैं?
क्या है SIR को लेकर विवाद? विपक्ष का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के बहाने जानबूझकर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जो चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवालिया निशान है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग का कहना है कि यह मतदाता सूची को अपडेट करने की सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें अयोग्य और डुप्लीकेट नामों को हटाया जा रहा है। फिलहाल, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आयोग से मुलाकात होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
सब याद रखा जाएगा pic.twitter.com/2A6KHcft9f
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
CEC विवाद पर विपक्ष के मार्च से ओवैसी ने बनाई दूरी, कहा- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
जावरा होटल कांड का खौफनाक अंत: वीडियो लीक होने के बाद युवक ने भी निगला जहर, मचा हड़कंप
बिहार पुलिस की कमान अब महिला हाथों में? डीजीपी की रेस में सबसे आगे प्रीता वर्मा
क्रूड की सप्लाई में सुधार के बावजूद क्यों नहीं थम रही पेट्रोल-डीजल की महंगाई?
आई लव यू बेबी... क्या अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग कर लिया प्यार का इजहार?
आत्मनिर्भर भारत की दहाड़: HAL ने पूरा किया 2000वें एयरो इंजन का सफर, शक्ति से लैस होगा सैन्य बेड़ा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में मौत का रहस्य: क्या ड्रग्स के नशे में थी शिष्य की अस्वाभाविक हरकतें?
रांची क्रिकेट मैच की टिकटों का ब्लैक खेल: 2000 का टिकट 16 हजार में, वायरल वीडियो ने खोली पोल
लखनऊ में बाढ़ का स्थायी समाधान : 40 किमी लंबा ग्रीन तटबंध बनाएंगे सीएम योगी, पीड़ितों को मिलेगा पक्का घर
बीजेपी ही CEC है : चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालते ही अखिलेश समेत बड़े नेता हिरासत में