दिल्ली का राजनीतिक पारा चढ़ा राजधानी दिल्ली में उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रमुख विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे थे।
चुनाव का बहिष्कार नहीं, वोट से हराएंगे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बस में मौजूद अखिलेश ने कहा, हम चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे, बल्कि जनता के वोटों से इन लोगों को हराएंगे। चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान बचाने की एक बड़ी मुहिम करार दिया।
चुनाव आयोग पर बेईमानी के आरोप अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से लेकर अन्य राज्यों तक आयोग ने खुला खेल खेला है।
One Nation, One Election पर तंज केंद्र सरकार की एक देश, एक चुनाव की नीति को अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ी चाल बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी घोटालों को छिपाने के लिए यह कर रही है। उन्होंने इसे Once Corruption, Once Election का नाम देते हुए कहा कि सत्ताधारी दल चाहता है कि एक ही बार में चुनाव कराकर मामले निपटा दिए जाएं, ताकि बार-बार धांधली करने की जरूरत न पड़े।
आकाशवाणी भवन में डटे रहे राहुल-प्रियंका प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने CEC इस्तीफा दो के नारे लगाए। मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी। राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी जैसे नेता बैरिकेड पर चढ़ते हुए देखे गए। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बावजूद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन के परिसर में दाखिल हो गए और वहां धरने पर बैठ गए। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
“बीजेपी हटेगी तो देश का संकट हटेगा। 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी।”
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 6, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Frzb5ZH4kE
बाढ़ में बेहाल जनता से दूरी, लंदन में अय्याशी के बाद सवालों से भागीं MLA मैथिली ठाकुर
बिग बॉस 20: काजी की अजीबोगरीब लव स्टोरी ने माही विज को किया हैरान, हंसी रोकना हुआ मुश्किल
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च , जया बच्चन बोलीं- जब तक पैर साथ देंगे, लड़ती रहूंगी
यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के 8 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, सीएम योगी के आशीर्वाद से भरी हुंकार
रांची क्रिकेट मैच की टिकटों का ब्लैक खेल: 2000 का टिकट 16 हजार में, वायरल वीडियो ने खोली पोल
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी: अब पश्चिम बंग के नाम से जाना जाएगा राज्य?
एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट बेटियों पर मेहरबान हिमाचल सरकार, मिलेगी 1-1 करोड़ की इनामी राशि
काला सागर में दहला MV रोयाद मम्मादोव: रूसी ड्रोन हमले में 2 की मौत, 3 भारतीय नाविक जख्मी
लोकतंत्र पर अदृश्य हमला : चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष के 300 सांसद
CEC विवाद पर विपक्ष के मार्च से ओवैसी ने बनाई दूरी, कहा- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना