पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी है जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव पर अपनी राय रखते हुए ट्रंप ने ब्राजील की जगह भारत का नाम लिख दिया।
क्या है पूरा मामला? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने ब्राजील के चुनाव नतीजों का जिक्र करने के बजाय गलती से भारत का नाम लिख डाला। ट्रंप ने लिखा, भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले राउंड में आज 125 मिलियन लोगों ने वोट दिया। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद, उसी दिन नतीजे भी आ गए!
अमेरिकी वोटिंग सिस्टम पर कसा तंज अपनी पोस्ट में ट्रंप ने न केवल देश का नाम गलत लिखा, बल्कि अपने ही देश की चुनाव प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया और कैलिफोर्निया जैसे अमेरिकी शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नतीजों में हफ्तों लग जाते हैं। इसके लिए उन्होंने अमेरिकी वोटिंग सिस्टम को भ्रष्ट तक करार दे दिया।
सोशल मीडिया पर खिंचाई ट्रंप की इस ब्लंडर मिस्टेक के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने ब्राजील और भारत के बीच का अंतर न समझ पाने के लिए ट्रंप को जमकर ट्रोल किया। यह पोस्ट वायरल होने के बाद ट्रंप की समझ और उनके दावों पर भी कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।
ब्राजील चुनाव की हकीकत आपको बता दें कि ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर काफी दिलचस्प रहा है। फ्लावियो बोल्सोनारो ने 47.24 प्रतिशत वोटों के साथ बढ़त बनाई है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 44.91 प्रतिशत वोट मिले हैं। चूंकि कोई भी उम्मीदवार 50 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू सका, इसलिए अब 25 अक्टूबर को दोनों के बीच दूसरे दौर का मुकाबला होगा।
🇧🇷 A major result for Brazil’s right: Flávio Bolsonaro defied the polls and finished first with 47.03%, ahead of President Lula on 45.16%. Most final polls had Lula leading, but Bolsonaro ultimately finished more than 2.2 million votes ahead. The two will face each other in the… pic.twitter.com/NSRCbXRQih
— DDF NEWS (@ddfmarketing1) October 5, 2026
गैंगस्टर ठुकराने वाली बंगाली सुपरस्टार कोएल मल्लिक ने थामा BJP का हाथ, राज्यसभा चुनाव के लिए भरा पर्चा
जंग की आहट: ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में महिलाओं ने थामा हथियार, जमीनी हमले की तैयारी
जयपुर कोचिंग में छात्र से बर्बरता: क्लासरूम में टीचर ने की पिटाई, भड़के छात्रों का फूटा गुस्सा
अब और आसान होगा किसानों का सहकारी ऋण, सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात
ट्रेन की सबसे मनहूस सीट: जहां सफर कम और मानसिक प्रताड़ना ज्यादा मिलती है
सुप्रीम कोर्ट की साख पर सवाल: क्या अब न्यायपालिका पर भरोसा खो चुका है आम नागरिक?
गोरेगांव फिल्मसिटी में भीषण आग: क्या रामायण के सेट को पहुंचा नुकसान?
ब्राजील के चुनाव पर ट्रंप का भूगोल बिगड़ा: भारत में करवा डाला राष्ट्रपति चुनाव, सोशल मीडिया पर उड़ गया मजाक
वनडे सीरीज जीतकर भी भारत को लगा झटका, धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना
भारत-वेस्टइंडीज टी-20: लखनऊ में बारिश का साया, क्या इकाना में फिर गरजेगा टीम इंडिया का बल्ला?