डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपने किसी नीतिगत बयान की वजह से नहीं, बल्कि एक अजीबोगरीब गलती के कारण। अमेरिकी चुनावी प्रणाली की आलोचना करने के चक्कर में ट्रंप ने ब्राजील की जगह भारत में राष्ट्रपति चुनाव करवाने का दावा कर डाला।
ट्रंप की पोस्ट में क्या थी बड़ी गलती? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, आज भारत (India) के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया और नतीजे उसी दिन आ गए। उन्होंने इसी बहाने अमेरिका की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया और कैलिफोर्निया जैसे शहरों में वोटों की धीमी गिनती को धांधली करार दिया।
हकीकत यह है कि भारत में राष्ट्रपति का चुनाव जनता सीधे तौर पर नहीं करती है, बल्कि इसके लिए एक निर्वाचक मंडल होता है। ट्रंप की इस पोस्ट को व्हाइट हाउस के आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स अकाउंट ने भी साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें भूगोल और प्रक्रिया के ज्ञान पर जमकर घेरा।
ब्राजील चुनाव पर थी नजर, पर चूक गए ट्रंप दरअसल, ट्रंप दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करना चाहते थे। वहां हाल ही में पहले दौर का मतदान संपन्न हुआ है। इस चुनाव में दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो, जो ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे हैं, मैदान में हैं।
98.81 प्रतिशत वोटों की गिनती के बाद फ्लावियो 47.24% वोटों के साथ लूला दा सिल्वा (44.91%) से आगे रहे। हालांकि, 50% से अधिक वोट न मिल पाने के कारण अब दोनों के बीच 25 अक्टूबर को अंतिम मुकाबला होगा।
दोस्तों के लिए ट्रंप की चिंता? डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बीच गहरी दोस्ती रही है। बोल्सोनारो वर्तमान में तख्तापलट की साजिश रचने के मामले में 27 साल की जेल काट रहे हैं, जिसकी ट्रंप ने कड़ी आलोचना की थी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप का यह ट्वीट अपने दोस्त के बेटे फ्लावियो के प्रदर्शन से उत्साहित होकर जल्दबाजी में किया गया था, जिसमें उन्होंने देश का नाम ही बदल दिया।
अब देखना यह है कि ब्राजील के आगामी दौर में लूला दा सिल्वा दक्षिणपंथी चुनौती को कैसे रोकते हैं, क्योंकि उनके सामने अब उन वोटर्स को अपने पाले में लाने की बड़ी चुनौती है, जिन्होंने पहले दौर में अन्य उम्मीदवारों को वोट दिया था।
125 Million People voted today in the first round of India’s Presidential Election. The results came out shortly after the vote closed, on the SAME DAY! In Detroit, Philadelphia, California, and numerous other U.S. Cities and States, the results, with much smaller numbers, will… pic.twitter.com/IRPnFI4xK7
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) October 5, 2026
गले में पट्टा, हाथ में रॉड: कानपुर देहात में दीवार के विवाद ने ली जान, खौफनाक वीडियो वायरल
गोल्ड जीतकर लौटे ईशान किशन का एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा, मीडिया पर बरसे क्रिकेटर
गेंदबाज की सुपर-बाउंस : गेंद सीधे बाउंड्री के पार, फिर भी नहीं मिला छक्का!
चुनाव आयोग पर फैलाया जा रहा था झूठ, प्रेस रिलीज हटाने के दावे की PIB ने खोली पोल
मेडिसिन का नोबेल: कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को मिला सम्मान
2026 नोबेल: रोशनी से दिमाग कंट्रोल करने वाली ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
IND vs WI: पहले टी20 में इन 4 दिग्गजों को बेंच पर बैठना पड़ सकता है, क्या ये है टीम इंडिया की रणनीति?
इंटरव्यू से पहले पिता का दुलार: यूपी पीसीएस परीक्षा के दौरान वायरल हुआ पिता-पुत्र के प्रेम का यह भावुक वीडियो
गौरव खन्ना के तलाक पर हर्ष गुजराल का भद्दा मजाक, फैंस ने कॉमेडियन को लगाई क्लास
ट्रेन में सीट का सौदा : लोअर बर्थ के बदले मांगे 1050 रुपये, क्या यह सही है?