मेडिसिन के क्षेत्र में वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार चिकित्सा विज्ञान (Physiology or Medicine) के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है। इनमें जर्मनी के पीटर हेगेमैन (Peter Hegemann) और जॉर्ज नागेल (Georg Nagel) तथा अमेरिका के कार्ल डाइसेरोथ (Karl Deisseroth) शामिल हैं।
इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार ऑप्टोजेनेटिक्स (Optogenetics) तकनीक विकसित करने के लिए दिया गया है। इस क्रांतिकारी तकनीक के जरिए अब रोशनी का उपयोग करके दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स को सक्रिय या निष्क्रिय करना संभव हो गया है।
मानव मस्तिष्क में अरबों न्यूरॉन्स होते हैं, जो हमारी याददाश्त, भावनाओं और व्यवहार को संचालित करते हैं। पहले यह समझना कठिन था कि कौन सा न्यूरॉन किस विशिष्ट गतिविधि के लिए जिम्मेदार है।
ऑप्टोजेनेटिक्स ने इस पहेली को सुलझा दिया है। अब वैज्ञानिक प्रकाश का उपयोग करके किसी विशिष्ट न्यूरॉन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, जिससे दिमाग की जटिल कार्यप्रणाली को बारीकी से समझना आसान हो गया है।
इस खोज की नींव प्रकाश-संवेदी प्रोटीन पर हुई रिसर्च से पड़ी। पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल ने चैनलरोडोप्सिन (Channelrhodopsin) नामक प्रोटीन की खोज की, जो कोशिका में लाइट सेंसर की तरह काम करता है।
जब इस प्रोटीन पर नीली रोशनी पड़ती है, तो यह एक चैनल खोल देता है, जिससे विद्युत संकेत (Electrical signals) उत्पन्न होते हैं। वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया कि इस प्रोटीन का उपयोग करके अन्य कोशिकाओं को भी रोशनी के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।
यह तकनीक चिकित्सा जगत के लिए वरदान साबित हो रही है। वैज्ञानिक अब डिप्रेशन, पार्किंसंस और अन्य जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मूल कारणों का अध्ययन कर पा रहे हैं।
इतना ही नहीं, शोधकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ऑपटोजेनेटिक्स का उपयोग दृष्टिहीन लोगों की आंखों में रोशनी वापस लाने के लिए किया जा सकता है।
चिकित्सा विज्ञान के साथ ही 2026 के नोबेल पुरस्कारों के सत्र की शुरुआत हो गई है। आगामी दिनों में अन्य श्रेणी के विजेताओं की घोषणा की जाएगी:
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 5, 2026
The 2026 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Karl Deisseroth, Peter Hegemann and Georg Nagel “for their discoveries concerning light-gated ion channels and optogenetics.” pic.twitter.com/pkDDEBWtkz
बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार की राह में अनंत मुश्किलें, फिर भी NDA का दावा- जीतेंगे सभी 8 सीटें
राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर बड़ा हमला, महिला सुरक्षा और बदसलूकी के आरोपों पर मांगा जवाब
2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज फतह को तैयार टीम इंडिया! दौरे का पूरा खाका तैयार
बिग बॉस 20 में कनिका मान की हरकतें देख भड़के दर्शक, जलकुकड़ी बता जमकर लगाई क्लास
नीतीश-अनंत की सुलह की कोशिश: ललन सिंह ने खोली अंदरूनी कलह की पोल
मौत के जबड़े से खींच लाई खाकी: चलती ट्रेन से फिसले यात्री की जान बचाने वाले जांबाज सिपाही का वीडियो वायरल
80 की उम्र में दिग्विजय सिंह की रामधाम की राह, क्या है इस लंबी पदयात्रा का असली मकसद?
# खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता बने अविनाश मिश्रा: ट्रॉफी के साथ ईशा सिंह को गले लगाकर जीता सबका दिल
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऋषभ पंत का बड़ा दांव, BCCI से की दो मैचों की खास डिमांड
न्यूजीलैंड फतह की तैयारी: बुमराह-पंत का मिशन कीवी , पर इस खिलाड़ी के कारण फंसा टीम का पेंच