दिल्ली में विरोध की आवाज को कुचलने का आरोप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में प्रदर्शनकारी महिलाओं और महिला पत्रकारों के साथ पुलिस का बर्ताव बेहद आपत्तिजनक रहा है। राहुल के अनुसार, पुलिस का एक ही पैटर्न है—जो महिला सवाल पूछे, उसे चुप करा दो।
जंतर-मंतर पर पुरुष पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप सोमवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। राहुल ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन कवर कर रहीं महिला पत्रकारों के कैमरे छीन लिए गए और उन्हें बलपूर्वक घसीटा गया।
साकेत पुलिस स्टेशन के फुटेज सार्वजनिक करने की मांग कांग्रेस नेता ने शाहीन और नफीसा नाम की दो महिला पत्रकारों से जुड़ी घटना का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि साकेत पुलिस स्टेशन के भीतर उनके साथ हिंसा और बदसलूकी की गई। राहुल ने मांग की है कि साकेत पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने साफ कहा कि दोषियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
FIR न दर्ज करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल राहुल गांधी ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई कि महिला पत्रकारों द्वारा शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि जो एजेंसियां महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी हैं, यदि उन्हीं के परिसर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय की पुरजोर मांग की है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय पर सीधा निशाना इस पूरे प्रकरण पर राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के प्रशासनिक नियंत्रण को लेकर सीधे गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन बताया है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
दिल्ली में इस वक़्त जो हो रहा है, उसका एक ही पैटर्न है - जो औरत सवाल पूछे, उसे चुप कराओ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2026
जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए। महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गए, उन्हें घसीटा गया। एक पत्रकार… pic.twitter.com/DcpuxLJoHj
हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी : चुनाव आयोग के दावों पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
80 की उम्र में दिग्विजय सिंह की रामधाम की राह, क्या है इस लंबी पदयात्रा का असली मकसद?
एंबुलेंस का पंचर बहाना और मासूम की मौत: सिस्टम की लापरवाही ने ली 5 साल की बच्ची की जान
मौत के मुंह से खींच लाई फरिश्ते की फुर्ती: दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे को दुकानदार ने हवा में लपका
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती: रिजल्ट रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, पटना की सड़कों पर मचा बवाल
चुनाव आयोग पर उठा बड़ा सवाल, जस्टिस उज्जल भुइयां के निडर बयान से गरमाया सियासी माहौल
जो पीड़ित है वही PDA है वाले अखिलेश के स्लोगन पर राजभर का करारा तंज, बोले- योगी राज में तो बस यही दुखी हैं
गाजियाबाद में दशहरे की तैयारी बनी मातम का कारण, रावण के पुतले में जोरदार धमाके से 5 लोग झुलसे
उसका शरीर टर्न होता है, बॉल नहीं... रवि बिश्नोई की गेंदबाजी पर पूर्व दिग्गज का तीखा हमला
दिल्ली के सदर बाजार में सरेआम अश्लीलता! महिलाओं से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल