कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के रामधाम तक लगभग 910 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का संकल्प लिया है। इतनी लंबी दूरी तय करने के उनके फैसले पर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है? अपनी फिटनेस और जज्बे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने अंग्रेजी की मशहूर कहावत A man is as old as he feels (इंसान उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वह महसूस करता है) का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर मैं खुद को 50 साल का महसूस करता हूं, तो किसी को इसमें आपत्ति क्यों होनी चाहिए?
धार्मिक नफरत के खिलाफ वैचारिक यात्रा पदयात्रा के पीछे के राजनीतिक और वैचारिक कारणों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि देश में फैले धार्मिक भेदभाव ने उन्हें विचलित किया है। उन्होंने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व के नाम पर समाज में हिंदू-मुसलमान, हिंदू-सिख और हिंदू-ईसाई के बीच गहरी खाई पैदा कर दी गई है। उन्होंने साफ किया कि यह यात्रा इसी नफरत के माहौल को बदलने के लिए एक संदेश है।
महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने का संकल्प दिग्विजय सिंह ने इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी सनातन धर्म और उसकी परंपराओं का सम्मान करते थे। उनके प्रिय भजनों रघुपति राघव राजा राम और ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे भाईचारे और सद्भावना के उसी विचार को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
चुनावी साल में बड़ी चुनौती 910 किलोमीटर की यह पदयात्रा महज एक शारीरिक चुनौती नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है। जहां एक ओर विपक्ष इसे आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहा है, वहीं दिग्विजय सिंह का दावा है कि यह पूरी तरह से वैचारिक यात्रा है, जिसका उद्देश्य देश के सनातन स्वरूप को उसके मूल रूप में लोगों के सामने रखना है।
*VIDEO | Congress leader Digvijaya Singh says, People often ask me what made me decide, at the age of 80, to undertake padyatra from Shiv Dham to Ram Dham, from Ujjain to Ayodhya ji. I tell them that, as far as I am concerned, age is not an issue. Why do people object to my… pic.twitter.com/lDqCWLPLgT
— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2026
बिहार की कमान प्रीता वर्मा के ही हाथों में: कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल बढ़ा
रामायण के सेट पर लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे रणबीर और साई पल्लवी
एशियन गेम्स: पहलवानों के प्रदर्शन पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, बोले- उम्मीदें पूरी नहीं हुईं
1972 के बाद सबसे भीषण सूखा: महाराष्ट्र में पानी के लिए हाहाकार, 80% फसलें तबाह
बालकनी से गिरा मासूम, फरिश्ता बनकर आए युवक ने हवा में थामी जान, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
वियतनाम में भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करना कनाडाई यूट्यूबर को पड़ा भारी, वीडियो में पड़ा जोरदार थप्पड़
भारत बनाम वेस्टइंडीज: लखनऊ में स्पिन का जादू चलेगा या बल्लेबाजों का दम? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस की दरार पर जेडीयू का तंज, कहा- बैठकें बहुत होती हैं, असर जीरो
लखनऊ से आदित्यपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा आसान; देखें पूरा शेड्यूल
बाउंसर बनी बाउंड्री, पोलार्ड ने बल्ला भी नहीं छुआ; फिर क्यों अंपायर ने थमा दिए 5 रन?