वियतनाम के साइगॉन में एक कनाडाई लाइवस्ट्रीमर का भारतीयों के साथ विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। लाइवस्ट्रीमर जॉन ली, जो इंटरनेट पर ‘JohnWhatsGoingOn’ के नाम से सक्रिय है, को भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करने के बाद एक युवक से थप्पड़ खाना पड़ा।
यह घटना साइगॉन के एक 7-Eleven स्टोर के अंदर हुई। जॉन ली स्टोर के भीतर अपना कैमरा लेकर रिकॉर्डिंग कर रहा था। वहां मौजूद भारतीय युवकों ने उसे अपना कैमरा दूर रखने और बिना अनुमति वीडियो न बनाने के लिए कहा।
विवाद तब और गहरा गया जब भारतीय युवक ने अपना विरोध दर्ज कराया, तो जवाब में जॉन ली ने कथित तौर पर कहा, यह नई दिल्ली नहीं है। इस टिप्पणी को भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी और अपमानजनक माना गया, जिससे वहां मौजूद भारतीय युवक भड़क गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय युवक जॉन ली को स्टोर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लाइवस्ट्रीमर पर ‘नफरत बेचकर पैसे कमाने’ का सीधा आरोप लगाया। जॉन ली ने भी चुप रहने के बजाय उन्हें धमकाते हुए कहा कि उसे पता है कि वे कहां काम करते हैं और उनका रेस्तरां कहां है।
बहस के बीच स्थिति अनियंत्रित हो गई और एक भारतीय युवक ने आगे बढ़कर जॉन ली को जोरदार थप्पड़ मार दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि थप्पड़ खाने के बावजूद जॉन ली अपना कैमरा बंद नहीं करता और पूरे घटनाक्रम को लाइव रिकॉर्ड करता रहता है।
घटना के वायरल होने के बाद इंटरनेट दो गुटों में बंटा हुआ है। एक बड़ा वर्ग भारतीय युवकों के समर्थन में है और कह रहा है कि बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करना और नस्लवादी टिप्पणी करना गलत है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि क्या बहस के दौरान हाथापाई और थप्पड़ मारना सही रास्ता था।
फिलहाल, इस वीडियो ने कंटेंट क्रिएशन की सीमाओं और निजता के अधिकार पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।
Canadian Streamer Slapped by Indian Man in Saigon 7-Eleven pic.twitter.com/S3JNatMa2K
— justbornago (@justbornago) October 4, 2026
ब्राजील के चुनाव पर ट्रंप का भूगोल बिगड़ा: भारत में करवा डाला राष्ट्रपति चुनाव, सोशल मीडिया पर उड़ गया मजाक
BSNL का बड़ा धमाका: रिचार्ज के साथ अब पाएं 1 लाख रुपये का बीमा, साइबर फ्रॉड से भी मिलेगी सुरक्षा
गेंदबाज की सुपर-बाउंस : गेंद सीधे बाउंड्री के पार, फिर भी नहीं मिला छक्का!
टैटू बना पहचान का जरिया: 35 साल बाद घर लौटी महिला, लेकिन अधूरा रहा अपनों से मिलन
लॉर्ड्स का टिकट या साख की दांव? न्यूजीलैंड दौरा क्यों है टीम इंडिया के लिए अग्निपरीक्षा
भारत-स्विस रिश्तों को नई उड़ान: राष्ट्रपति गाय परमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा शुरू
Oppo ने पेश किए दो कैमरा किंग स्मार्टफोन: 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
आजम खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, योगी सरकार पर बोला तीखा हमला
1972 के बाद सबसे भीषण सूखा: महाराष्ट्र में पानी के लिए हाहाकार, 80% फसलें तबाह
जंतर-मंतर विवाद के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: पत्रकारों के लिए जारी हुईं 4 नई गाइडलाइंस