बिग बॉस 20 में इस वक्त माहौल काफी गर्म है। कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तकरार और ड्रामे के बीच एक्ट्रेस कनिका मान सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। वजह है काजी तौकीर के प्रति उनका व्यवहार।
क्या है पूरा मामला? बीते वीकेंड का वार में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना शो में मेहमान बनकर पहुंचे थे। सारा ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की और उनसे उनका मशहूर गाना अफगान जलेबी भी सुना। इस दौरान कनिका मान का रिएक्शन देखने लायक था।
मेहमानों के सामने अजीब हरकतें काजी की तारीफ होते देख कनिका न केवल मुंह बनाती नजर आईं, बल्कि सारा और आयुष्मान से उन्होंने पूछ लिया, आप लोग इसे इतना चढ़ा क्यों रहे हैं? कनिका का यह व्यवहार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्हें मेहमानों के प्रति असभ्य और अहंकारी माना गया।
दर्शकों का फूटा गुस्सा सोशल मीडिया पर कनिका की जमकर क्लास लग रही है। एक यूजर ने उन्हें जलकुकड़ी और बेशर्म करार दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, असुरक्षा और जलन इतनी बढ़ गई है कि कनिका मेहमानों का सम्मान करना भी भूल गई हैं।
सलमान खान ने भी लिया आड़े हाथ ट्रोलर्स का कहना है कि खुद सलमान खान ने भी काजी का बचाव करते हुए कनिका को रोस्ट किया। सलमान ने मजाक में कहा, मेरी फैन भी आपकी फैन है, बस घर वाली फैन नहीं चलती। फैंस के मुताबिक, कनिका का व्यवहार शो में उन्हें एक जोकर की तरह पेश कर रहा है।
फेक और इनसिक्योर होने का आरोप ट्विटर पर फैंस कनिका को साइको और अटेंशन सीकर बता रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि काजी को मिल रही पॉपुलैरिटी से कनिका बुरी तरह जल रही हैं, जो उन्हें एक नकारात्मक कंटेस्टेंट के तौर पर दिखा रहा है। कनिका की यह हरकत अब उनके गेम पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
*She literally doesn’t know how to respect guests. Ayushmann and Sara complimented Qazi, and she seriously said, “Aaplog isko chadhate kyun ho?” Like seriously? The insecurity and jealousy have gone so far that she has even forgotten how to respect guests. 🤡#BiggBoss20… pic.twitter.com/LpapzqXFUK
— Digital News Hub (@digital_newshub) October 4, 2026
चुनाव आयोग पर फैलाया जा रहा था झूठ, प्रेस रिलीज हटाने के दावे की PIB ने खोली पोल
जेडीयू में आंतरिक कलह: अनंत सिंह और नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘पार्टी से हुई बड़ी चूक’
मोकामा को मिली बड़ी सौगात: गंगा पर नया रेल पुल तैयार, अब रफ्तार भरेगा बिहार का सफर
जंतर-मंतर पर पुलिस का अनाम पहरा: नेम टैग न लगाने के पीछे की असली वजह आई सामने
अब और आसान होगा किसानों का सहकारी ऋण, सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का रहस्य: नया सीसीटीवी फुटेज और अनसुलझे सवाल
बिहार की कमान प्रीता वर्मा के ही हाथों में: कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल बढ़ा
जयपुर कोचिंग में छात्र से बर्बरता: क्लासरूम में टीचर ने की पिटाई, भड़के छात्रों का फूटा गुस्सा
IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वाड, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
हरीश रावत बनाम आलाकमान: दिल्ली तलब किए गए पूर्व सीएम, क्या उत्तराखंड कांग्रेस में टूट की है आहट?