दिल्ली के जंतर-मंतर पर इन दिनों विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शनकारी चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और अन्य मांगों को लेकर डटे हैं। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का एक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है—कई पुलिसकर्मी अपने वर्दी पर नेम टैग नहीं लगा रहे हैं।
धमकी और ट्रोलिंग से बचने की रणनीति अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों द्वारा नेम टैग न लगाने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है। यह सुरक्षा और मानसिक शांति के लिए उठाया गया कदम है। 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया था।
सोशल मीडिया पर टारगेट होने का डर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से ट्रोल किया गया। प्रदर्शनकारियों और खुद को स्वतंत्र पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों की पहचान उजागर कर उन्हें सोशल मीडिया पर टारगेट करना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस बल के मनोबल और सुरक्षा पर असर पड़ा।
क्या नियमों का उल्लंघन है? सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिसकर्मियों का बिना नेम टैग के ड्यूटी करना नियमों के खिलाफ है? मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नेम टैग लगाने या हटाने को लेकर कोई कड़ा लिखित नियम नहीं है। यह सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।
अधिकारियों ने दी मौन सहमति भीड़ नियंत्रण में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों ने जूनियर कर्मचारियों को इस बात का भरोसा दिलाया है कि यदि वे कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई कर रहे हैं, तो नेम टैग न होने पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। यह एक सेल्फ-डिफेंस मैकेनिज्म है ताकि ड्यूटी कर रहे जवानों को बेवजह ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार न होना पड़े।
मीडिया की आड़ में निशाना अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रभावशाली लोग मीडिया का कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और जानबूझकर पुलिसकर्मियों को उकसाकर उनके वीडियो बना रहे हैं। बिना नेम टैग ड्यूटी करना इसी डिजिटल घेराबंदी से बचने का एक तरीका है। फिलहाल जंतर-मंतर पर तनाव बरकरार है और प्रदर्शनकारियों ने 10 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
Who Gives authority to throw themselves at Police officer like that ?
— INDIAN (@hindus47) October 4, 2026
What is Independent media ?
Where are they Registered ?
Jantar Mantar protest Is exposing a big network of These Anti Nationals Posing as Independent Media
Arrest Them pic.twitter.com/6CNTY0BkWz
चिटिंग कमीशन बन गया है चुनाव आयोग: कांग्रेस का 3-चरणों में आर-पार का संग्राम, दिल्ली चलो तक का मेगा प्लान
बिहार की कमान प्रीता वर्मा के ही हाथों में: कार्यवाहक डीजीपी का कार्यकाल बढ़ा
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस की दरार पर जेडीयू का तंज, कहा- बैठकें बहुत होती हैं, असर जीरो
भारत-वेस्टइंडीज टी-20: लखनऊ में बारिश का साया, क्या इकाना में फिर गरजेगा टीम इंडिया का बल्ला?
दिल्ली: मंदिर से लौट रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, मदद के बजाय फरार हुई महिला ड्राइवर
दिल्ली के सदर बाजार में सरेआम अश्लीलता! महिलाओं से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल
जंतर-मंतर पर कफन और गांधी : चुनाव आयोग के खिलाफ अनोखा विरोध, CEC के इस्तीफे की मांग
हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी : चुनाव आयोग के दावों पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की लिस्ट से बाहर हुईं स्मृति ईरानी, जानें क्या है उनका रिएक्शन
IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वाड, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले