बिग बॉस 20 के घर में वीकेंड का वार खत्म होते ही शांति भंग हो गई है। शो के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। घर का माहौल फिर से तनावपूर्ण हो गया है।
माही विज और उदिति सिंह का आमना-सामना विवाद की शुरुआत तब हुई जब उदिति सिंह गार्डन एरिया में माही विज से कुकिंग ड्यूटी को लेकर सवाल पूछने पहुंचीं। उदिति ने पूछा कि क्या वह डिनर की चॉपिंग करने में कंफर्टेबल हैं?
माही ने साफ इनकार करते हुए कहा कि उन्हें चॉपिंग नहीं आती। इसके बाद उदिति ने उन पर जानबूझकर काम न करने का आरोप लगाया। इस बात पर माही बुरी तरह भड़क गईं और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसमें माही उन्हें चल-चल और बक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आईं।
कनिका और अरिश्फा के बीच जंग दूसरी ओर, किचन में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच भारी कलेश देखने को मिला। बात एक कप पर की गई टिप्पणी से शुरू हुई और देखते ही देखते अरिश्फा अपना आपा खो बैठीं।
अरिश्फा ने गुस्से में आकर सामने रखी सब्जी उठाकर फेंकी और कनिका को बदतमीजी न करने की चेतावनी दी। कनिका ने भी पीछे न हटते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे घर का तापमान काफी बढ़ गया है।
कौन-कौन हुआ नॉमिनेट? इस हफ्ते घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया ने समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। आपसी मतभेदों के चलते घरवालों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर वोटिंग की है।
ताजा जानकारी के अनुसार, इस हफ्ते काजी तौकीर, माही विज, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना यह है कि इस हफ्ते दर्शकों का फैसला किसके पक्ष में होता है और कौन घर से बाहर होता है।
#BiggBoss20 Promo! #MahhiVij vs #UditiSingh#ArishfaKhan vs #KanikaMann pic.twitter.com/o8PH0cUAXQ
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 4, 2026
हमारे वोट दफन हैं, हम सफेद कफन में हैं : दिल्ली की सड़कों पर उतरी जिंदा लाशें
बिग बॉस 20 में कनिका मान की हरकतें देख भड़के दर्शक, जलकुकड़ी बता जमकर लगाई क्लास
फ्रांस में छात्र आंदोलन की आग: 500 स्कूल बंद, 5 हजार से ज्यादा गिरफ्तार
हांगकांग सिक्सेस 2026: भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, देखें पूरी टीम और टूर्नामेंट का शेड्यूल
बीवी का हाथ थामो, बीड़ी छोड़ो : ओवैसी का पीएम मोदी और योगी पर तीखा तंज, साझा किए शादीशुदा जिंदगी के गुरु मंत्र
भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को नई उड़ान: पीएम मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन की मुलाकात में किन मुद्दों पर बनी सहमति?
समुद्र में हमलों से दुनिया की सुरक्षा को खतरा , नाविकों की मौतों पर जयशंकर की दो टूक
नोएडा के DLF मॉल में शॉपिंग के दौरान पकड़ी गई महिला, पति के सामने खुली चोरी की पोल
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान: क्या चुनाव आयुक्त के फैसले एकतरफा हैं?
विश्व आवास दिवस: 40 साल का सफर और एक आदर्श शहर का खाका