क्रिकेट के मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कूल सूझबूझ का हर कोई कायल है। लेकिन माही का यह ज्ञान अब विदेशी धरती पर भी इतिहास रच रहा है। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 352 रनों के लक्ष्य को हासिल कर न केवल इतिहास रचा, बल्कि जीत का श्रेय सीधे धोनी के एक सीक्रेट एडवाइस को दिया।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शाई होप ने साझा किया कि इस असंभव दिखने वाली जीत के पीछे धोनी की एक पुरानी सलाह है। होप ने बताया, एक बार मेरी एमएस धोनी से बात हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो क्रीज पर आपके पास हमेशा उससे कहीं अधिक समय होता है जितना आप सोच रहे होते हैं।
होप के अनुसार, धोनी की इस बात ने उनके वनडे करियर की दिशा बदल दी और दबाव वाले पलों में उन्हें शांत रहने का आत्मविश्वास दिया।
भारत के 352 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। कमर की जकड़न और चोट के बावजूद शाई होप ने हार नहीं मानी। उन्होंने धोनी के अंदाज को अपनाते हुए पूरे लक्ष्य को 10-10 ओवर के पांच छोटे हिस्सों में बांट लिया। हर फेज में 70 रन बनाने का लक्ष्य तय कर उन्होंने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।
एक समय जब जरूरी रन रेट तेजी से बढ़ रहा था, तब होप ने बिल्कुल धोनी की तरह संयम बनाए रखा। उन्होंने पारी के अंत तक खुद को क्रीज पर टिकाए रखा और जब डेथ ओवर्स आए, तो उन्होंने अपना आक्रामक रुख अपनाया।
होप ने 143 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली और 10 गेंद शेष रहते ही टीम को जीत दिला दी। कुलदीप यादव की गेंदों पर बाउंड्री हो या नमन धीर को जड़े गए छक्के, होप का फिनिशिंग अंदाज बिल्कुल माही की याद दिला गया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 3-0 से होने वाले क्लीन स्वीप के खतरे को टाल दिया। शाई होप की यह पारी न केवल एक आंकड़े के रूप में याद की जाएगी, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि कैप्टन कूल का क्रिकेटिया ज्ञान आज भी दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।
I once had a great chat with the great man, MS Dhoni 🗣️ Shai Hope
— Cricinfo (@cricinfo) October 4, 2026
How that conversation changed things for the West Indies skipper ✨
Read the full piece to find out: https://t.co/xCIQQxn9q6 pic.twitter.com/EIa7gSGTF0
ब्लाइंड आ रहे हैं... : क्रैश से पहले मेडिकल जेट का खौफनाक आखिरी ऑडियो, 6 लोगों की मौत
हिरासत या किडनैपिंग? पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाने पर नेहा वोरा का सनसनीखेज आरोप
यूपी चुनाव: इंडिया गठबंधन में सीटों का घमासान, कांग्रेस ने ठोंका 200 सीटों का दावा
12 रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही: Money in the Bank 2026 के लिए खतरनाक फाइटर्स का ऐलान
बिग बॉस 20: काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर सलमान खान का गुस्सा, फैंस ने खोला मोर्चा
देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रहे राहुल : निशिकांत दुबे का विपक्ष पर बड़ा हमला
हार्दिक पंड्या फिर चोटिल: ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर, इस युवा ऑलराउंडर को मिली टीम में जगह
फ्लाईदुबई फ्लाइट कांड: हमलावर को छोड़ने के लिए क्रू ने बनाया दबाव, यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
# बिग बॉस 20: मीका सिंह की महफिल में थिरके कंटेस्टेंट्स, गुल्लू-लव की केमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां
दिल्ली में बवाल: महिला पुलिस अधिकारी ने पत्रकार की मोड़ी कलाई, सरेआम कहे अपशब्द; वीडियो वायरल