राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक रूप ले गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी और एक पत्रकार के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है। स्थिति तब बिगड़ गई जब बहस के दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने महिला पत्रकार की कलाई मरोड़ दी। इसके बाद दोनों के बीच शब्दों की मर्यादा भी तार-तार हो गई।
पुलिस और पत्रकार के बीच तीखी बहस वायरल क्लिप में पुलिस अधिकारी ने पत्रकार को संबोधित करते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, तू बेशर्म, तेरी मां बेशर्म।
इसके जवाब में पत्रकार ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए चुनौती दी। पुलिस अधिकारी ने गुस्से में आकर तमाचा मारने की धमकी तक दी, जिस पर वहां भारी तनाव पैदा हो गया।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन? यह पूरा बवाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर और इंडिया गेट के पास जमा हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
सवालिया घेरे में पुलिस का व्यवहार वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक वर्ग पुलिस की कार्यशैली और महिला अधिकारी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की कड़ी आलोचना कर रहा है। वहीं, कुछ लोग प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के व्यवहार पर भी सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने सुरक्षाबलों के संयम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📍 Jantar Mantar
— komal (@Komalmedia) October 4, 2026
दिल्ली पुलिस: मैं अब चाटा मारुंगी!
रोज़ी: तू मार कर देख!
दिल्ली पुलिस: माइंड योर लैंग्वेज!
दिल्ली पुलिस: तू बेशर्म, तेरी मां बेशर्म!
ये सब दिल्ली पुलिस कर क्या रही है? धमकी देकर ये क्या बताना चाह रहे हैं?#JantarMantar #IndiaGate #Protest #ParliamentStreet pic.twitter.com/tI4sGV8S6X
फिरोजाबाद की टायर फैक्ट्री में महा-तांडव : आसमान छूती लपटों से दहला इलाका, सांस लेना हुआ मुहाल
WCL 2026: शारजाह में डिविलियर्स और गेल का सुपरह्यूमन शो, चौकों-छक्कों की बारिश से मैदान हुआ गर्म
GST 2.0: कारोबारियों को बड़ी राहत, अब टैक्स अफसर नहीं कर सकेंगे सीधे गिरफ्तारी, कोर्ट की मंजूरी अनिवार्य
पंजाब में जंगलराज: दिनदहाड़े हत्याओं से दहला सूबा, बीजेपी ने मान सरकार को घेरा
गुवाहाटी नाइटक्लब में महिला से दरिंदगी: कपड़े उतारे और की मारपीट, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी: ACP पर FIR की मांग, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
जब दुनिया थी पाकिस्तान के साथ, तब रूस बना भारत का ढाल: जयशंकर ने याद दिलाई ऐतिहासिक दोस्ती
भदोही का नाम फिर बदला: योगी सरकार ने किया संत रविदास नगर करने का ऐलान
फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन: क्या ये 5,000 गिरफ्तारियां देश के भविष्य के लिए खतरा हैं?
यूपी में इंडिया गठबंधन में रार: कांग्रेस मांग रही 200 सीटें, अखिलेश ने कहा- जीत जरूरी