असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में स्थित एक नाइटक्लब में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ‘द लोकल्स कैफे एंड लाउंज’ के बाहर एक महिला के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसके कपड़े तक उतार दिए गए। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाइटक्लब के मैनेजर और बाउंसरों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो से खुला खौफनाक सच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में महिला पार्किंग एरिया में जमीन पर असहाय अवस्था में पड़ी दिखाई दे रही है। वहां मौजूद दो महिलाएं उसे लगातार लात मार रही हैं, जबकि कुछ पुरुष भी वहां तमाशबीन बने या घटना में शामिल नजर आ रहे हैं। एक अन्य फुटेज में एक महिला उसे उठाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी वहां एक कार आकर रुकती है, जिससे दृश्य बाधित हो जाता है।
बेसमेंट में ले जाकर की गई हैवानियत पुलिस जांच के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। महिला के साथ पहले क्लब के अंदर विवाद हुआ और उसके बाद उसे जबरन बेसमेंट की ओर ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसके कपड़े भी उतार दिए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों में नाइटक्लब का मैनेजर, इवेंट मैनेजर, फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव और बाउंसर शामिल हैं। इनमें तीन महिलाएं भी हैं।
सुरक्षा गार्ड का दावा: महिला ने किया था हमला क्लब के एक सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दिए बयान में एक अलग ही पहलू सामने रखा है। गार्ड का दावा है कि विवाद की शुरुआत महिला ने की थी, जिसने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर पर बीयर की बोतल से हमला किया था। हालांकि, पुलिस इस दावे की सच्चाई की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य गवाहों के बयानों की जांच कर रही है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एफआईआर दर्ज की। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। The Locals Cafe and Lounge में एक महिला के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।वीडियो में महिला पार्किंग एरिया में जमीन पर पड़ी नजर आ रही है, जबकि दो महिलाएं उसे लात मारती दिखाई… pic.twitter.com/R224HRd71z
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 3, 2026
नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को दिया इजरायल का सर्वोच्च सम्मान, PM मोदी को भी भेजा न्योता
JDU में आर-पार की जंग: नीरज-अनंत के झगड़े से ललन सिंह ने झाड़ा पल्ला
अमेरिका का नया वीजा बॉन्ड नियम: 50 देशों पर सख्ती, भारत को बड़ी राहत
ठाकरे भाइयों की जुगलबंदी : उद्धव-राज ने एक मंच से फूंका चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
यूपी में मिशन 2027 की तैयारी: BJP ने बदली अपनी मीडिया टीम, 56 दिग्गजों को सौंपी कमान
बोनट पर पत्नी को लटकाकर 5 किलोमीटर तक दौड़ाती रही कार, पति और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
शेख हसीना का भारत में रुकना: हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था , जानिए भारतीय राजदूत ने ऐसा क्यों कहा?
स्कूल में शराबी शिक्षक का हंगामा: पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी और वेतन का मुद्दा गरमाया
नमाज पढ़ते-पढ़ते अचानक चाकू से हमला , फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार की दास्तान
बंजी जंपिंग के दौरान डरे शख्स को सिखाया मर्दों वाला सबक , वायरल हुआ देसी इंस्ट्रक्टर का अंदाज