फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में घटी दिल दहला देने वाली घटना के हीरो भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस साहसिक कार्य के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन को वीडियो कॉल कर न केवल उनकी बहादुरी को सलाम किया, बल्कि उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
हमले का खौफनाक मंजर: नमाज के दौरान अचानक वार कैप्टन स्मित ने घटना को याद करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान सब कुछ सामान्य था। को-पायलट नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक उन्होंने पीछे से कैप्टन पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया। कैप्टन को लगा कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आई है, लेकिन लगातार होते वार से वे लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गए। हमलावर को-पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा बंद कर दिया था ताकि कोई अंदर न आ सके।
कैप्टन ने कैसे बचाई 174 यात्रियों की जान? कैप्टन स्मित ने बताया कि खून से लथपथ होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पहले ही इमरजेंसी सिग्नल भेज दिया था। जब विमान 17,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरने लगा, तब उन्होंने पूरी ताकत झोंककर कॉकपिट का ट्विस्ट-टू-ओपन मैकेनिज्म इस्तेमाल किया और दरवाजा खोल दिया। दरवाजे पर मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने तुरंत अंदर आकर हमलावर को काबू में कर लिया।
नेतन्याहू बोले- मैं आपका कायल हो गया हूं वीडियो कॉल के दौरान इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, आपकी हिम्मत और मुश्किल हालात में शांत रहकर सही फैसला लेने की काबिलियत अद्भुत है। आप न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए हैं। नेतन्याहू ने कैप्टन को इजरायल आने का न्योता देते हुए कहा कि वे इस बहादुरी के कायल हो गए हैं।
सऊदी अरब में हुई सुरक्षित लैंडिंग बता दें कि उस विमान में 27 बच्चों सहित कुल 174 यात्री सवार थे। को-पायलट द्वारा फ्लाइट को बाधित करने के बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर रहा था। कैप्टन के साहस और बाद में अन्य पायलटों की सक्रियता के कारण विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा जा सका। कैप्टन स्मित की सतर्कता ने सैकड़ों परिवारों को बड़ी त्रासदी से बचा लिया।
#WATCH | Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu speaks with Flydubai Captain Smit Machchhar and invites him and PM Narendra Modi to the next Israeli Independence Day.
— ANI (@ANI) October 3, 2026
He says, I want to invite you and my dear friend, Prime Minister Narendra Modi, to light a celebratory flame… pic.twitter.com/yXfsiD991E
युवराज सिंह का तूफानी कहर: 6 छक्कों और 5 चौकों से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया
पंजाब: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर आवाज उठानी पड़ी भारी, AAP विधायक सस्पेंड
IND vs WI: सीरीज जीत के बावजूद शर्मनाक हार, ये 5 खिलाड़ी बने टीम इंडिया की विफलता की वजह
जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी मामला: दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
दिवाली से पहले सरकार का बड़ा एक्शन: चीनी की जमाखोरी पर लगाम, स्टॉक लिमिट तय
14 राज्यों में अलर्ट: 70KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मूसलाधार बारिश बिगाड़ेगी मिजाज
वडोदरा में पेट्रोल पंप पर खौफनाक धमाका: CNG कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचीं जानें
फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन: क्या ये 5,000 गिरफ्तारियां देश के भविष्य के लिए खतरा हैं?
अपनों को घर ले जा रही थी एंबुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काल बनकर टूटा हादसा, शहीद के बेटे समेत 4 की मौत
लूडो के खेल में छिड़ी खूनी जंग: मामूली विवाद पर दोस्त ने कैंची घोंपकर ली युवक की जान