अमेरिका जाने का सपना देख रहे दुनिया भर के पर्यटकों और कारोबारियों के लिए अमेरिकी सरकार ने नियमों को काफी सख्त कर दिया है। अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए वीजा बॉन्ड अनिवार्य कर दिया है। इस नए नियम के तहत B1 (बिजनेस) और B2 (टूरिस्ट) वीजा चाहने वालों को यात्रा से पहले 10,000 डॉलर से लेकर 20,000 डॉलर (करीब 8.5 लाख से 17 लाख रुपये) तक की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
यह नियम मुख्य रूप से वीजा ओवरस्टे की समस्या को रोकने के लिए लाया गया है। कई देशों के नागरिक अमेरिका का टूरिस्ट या बिजनेस वीजा लेकर वहां जाते हैं और तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटते।
अब वीजा इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी कांसुलर अधिकारी यह तय करेंगे कि आवेदक को 10,000, 15,000 या 20,000 डॉलर में से कितना बॉन्ड भरना होगा। यह एक तरह की वित्तीय गारंटी है।
यह रकम डीएचएस फॉर्म I-352 भरकर अमेरिकी पोर्टल Pay.gov पर जमा करनी होगी। यदि यात्री तय समय सीमा के भीतर अमेरिका से वापस लौट आता है, तो उसकी पूरी राशि उसे वापस मिल जाएगी। लेकिन, यदि यात्री ने तय तारीख से ज्यादा दिन अमेरिका में बिताए या वीजा शर्तों का उल्लंघन किया, तो उसकी पूरी रकम जब्त कर ली जाएगी।
ध्यान रहे, यह बॉन्ड भरने का मतलब वीजा मिलना बिल्कुल नहीं है; वीजा मिलना पूरी तरह से आपकी पात्रता पर निर्भर करेगा।
बॉन्ड के दायरे में आने वाले यात्रियों को सिर्फ कमर्शियल उड़ानों के माध्यम से ही अमेरिका में प्रवेश और निकास करना होगा। वे किसी भी चार्टर प्लेन, निजी विमान, समुद्री मार्ग या जमीनी बॉर्डर से यात्रा नहीं कर सकेंगे।
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने 50 देशों की यह सूची उन देशों के आधार पर तैयार की है, जहां से वीजा नियमों के उल्लंघन के मामले अधिक सामने आए हैं। इस लिस्ट में बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, क्यूबा, नाइजीरिया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं।
भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत का वीजा अनुपालन रिकॉर्ड बेहतर होने के कारण, भारत को इस बॉन्ड नियम से पूरी तरह बाहर रखा गया है। भारतीय यात्रियों को इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे सामान्य वीजा प्रक्रिया के जरिए ही अपनी यात्रा कर सकेंगे।
अमेरिका ने 50 देशों पर लागू किया बिजनेस और टूरिस्ट वीजा के लिए 20 हजार डॉलर तक का वीजा बॉन्ड
— News24 (@news24tvchannel) October 4, 2026
◆ अमेरिका द्वारा भारत को इससे छूट दी गई है
◆ बांग्लादेश, भूटान और नेपाल जैसे दक्षिण एशियाई देशों को इस सूची में शामिल किया गया है#America | America | #DonaldTrump | Donald Trump pic.twitter.com/fkuEJgcxjp
क्या बीजेपी में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाई हलचल
जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी मामला: दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? मिसाइल सिटी के ऊपर दिखा धमाका और बढ़ा तनाव
इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, 5.2 तीव्रता से थरथराई धरती
गुजरात: CNG भरते समय कार का टैंक फटा, धमाके से दहल गया पेट्रोल पंप
मैड संधू हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों की धमकी से दहला पंजाब, लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी
स्वच्छता की नई इबारत: ओडिशा का वह गांव, जहां 15 सालों से नहीं दिखा कचरा या प्लास्टिक
पंजाब में जंगलराज: दिनदहाड़े हत्याओं से दहला सूबा, बीजेपी ने मान सरकार को घेरा
इमरान मसूद की नई पारी: UP कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- पार्टी का हर फैसला मंजूर
आपकी औकात नहीं : अभिजीत दीपके ने नेहरू-गांधी-अंबेडकर का नाम लेकर सरकार को घेरा