बिग बॉस 20 का घर इस समय मनोरंजन का अड्डा बना हुआ है। सलमान खान के वीकेंड का वार के बाद अब शो में जश्न का माहौल है। हालिया प्रोमो में मशहूर सिंगर मीका सिंह की एंट्री ने घर की रौनक बढ़ा दी है।
मीका सिंह के गानों पर झूम उठे कंटेस्टेंट्स शो के आने वाले एपिसोड में मीका सिंह स्टेज पर सलमान खान के साथ नजर आएंगे। मीका की दमदार एंट्री ने कंटेस्टेंट्स का जोश हाई कर दिया। उन्होंने अपने हिट गानों से घर में समां बांध दिया, जिस पर सभी कंटेस्टेंट्स जमकर डांस करते दिखे।
वायरल हुआ गुल्लू और लव गिल का रोमांटिक डांस इस महफिल की सबसे बड़ी चर्चा गुल्लू और लव गिल का कपल डांस है। मीका सिंह के गानों पर थिरकते हुए दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इनका डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
रीति तिवारी के एविक्शन से घर में मायूसी शो में हाल ही में मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिसमें रीति तिवारी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए के फैसले ने रीति को बाहर किया, जिसके बाद घर के सदस्य काफी दुखी नजर आए। रीति के जाने से गेम अब और भी कड़ा हो गया है।
10 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार रीति तिवारी के एविक्शन के बाद अब घर में 10 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हैं। इनमें काजी तौकीर, उदिति सिंह, माही विज, कनिका मान, अमन गांधी, यंग डीएसए, लव गिल, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी शामिल हैं। वहीं, गुल्लू, अरिश्फा खान और आसिफ खान इस हफ्ते सुरक्षित हैं।
अब देखना यह है कि वीकेंड का वार में सलमान खान घर के इन सदस्यों के लिए क्या नया मोड़ लेकर आते हैं।
Tomorrow Promo: Mika Singh perform for contestants, Gullu and Love Gill dance together pic.twitter.com/CXcIq3hePD
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 3, 2026
135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सेंट्रल विस्टा का संकट: अब सुप्रीम कोर्ट करेगा भविष्य का फैसला
कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर राहुल गांधी की ‘चुप्पी’ से सियासी उबाल, बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बढ़ीं मुश्किलें: हनुमान वाली टिप्पणी पर कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के बोनट पर लटकर तय किया सफर
सऊदी अरब के दिल पर हूती हमला: रियाद में अरामको फैसिलिटी सुलगती हुई दिखी
नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की एंट्री, क्या यूपी में बदल रहा ट्रेंड?
मुंबई की सड़कों पर ठाकरे परिवार की गर्जना : चुनाव आयोग के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन
फ्लाईदुबई फ्लाइट कांड: हमलावर को छोड़ने के लिए क्रू ने बनाया दबाव, यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
अमृतसर में सरेआम हत्या: LGBTQ इन्फ्लुएंसर मैड संधू को गोलियों से भूना, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
अकोला: मंत्री बावनकुले ने जमीन पर बैठकर खाई किसान के साथ चटनी-भाकरी , सूखे के बीच जगी उम्मीद