फ्लाईदुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन, कांग्रेस और राहुल गांधी की इस मुद्दे पर चुप्पी ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का आचरण कांग्रेस का रहा है, वह बेहद निराशाजनक है। त्रिवेदी ने सवाल किया कि जो लोग जाकिर नायक, अफजल गुरु और याकूब मेमन जैसे लोगों के लिए सहानुभूति रखते हैं, वे एक वीर कैप्टन की तारीफ में एक शब्द क्यों नहीं बोल पा रहे हैं?
सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर के वक्त जिनके आंसू बाहर आ गए थे, आज उनकी आंखों में कैप्टन स्मित के लिए करुणा का एक अंश भी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को कांग्रेस के इस दोहरा चरित्र और शीर्ष नेतृत्व के रुख को गंभीरता से देखना चाहिए।
बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता अक्सर फिलिस्तीन का बैग लेकर घूमते हैं, आज उनके पास संवेदनशीलता दिखाने के लिए कोई शब्द नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने वोट बैंक को लेकर इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि वे देश के नायक की प्रशंसा करने से भी कतरा रहे हैं।
त्रिवेदी ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में कुछ विवादित चेहरों की तारीफ अलकायदा जैसे संगठनों ने की थी, जिस पर कांग्रेस का रवैया नरम रहा था। उन्होंने कहा, गाजा पर गमजदा शहजादा लगता है वोट बैंक के डर से खौफजदा है। एक वीर पायलट जिसने दुनिया के सामने भारत का नाम ऊंचा किया, उसके लिए एक पोस्ट तक न करना राहुल गांधी की मानसिकता को दिखाता है।
फिलहाल, इस मामले पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भाजपा ने इसे एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
#WATCH | Delhi | BJP MP Sudhanshu Trivedi says, Captain Smit Machchhar has astonished the entire nation and the world, and the whole country takes pride in his achievement. Prime Minister Narendra Modi has spoken to him, and the Presidents of Israel and the United States have… pic.twitter.com/mk6z7xXTZf
— ANI (@ANI) October 4, 2026
केजरीवाल असली तानाशाह हैं : विधायक के निलंबन पर परगट सिंह का तीखा हमला
कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता पर राहुल गांधी की ‘चुप्पी’ से सियासी उबाल, बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल
शेख हसीना का प्रत्यर्पण: भारत ने साफ किया रुख, क्या है कानूनी पेच?
यूपी में सीट-बंटवारे पर सियासी तकरार: अखिलेश यादव ने नेताओं को दी नसीहत, बंद कमरों में बात करने का निर्देश
बात सीट की नहीं जीत की है : अखिलेश यादव ने गठबंधन सहयोगियों को दी बड़ी नसीहत
देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रहे राहुल : निशिकांत दुबे का विपक्ष पर बड़ा हमला
सूरत एयरपोर्ट पर मौत को मात: अचानक गिरे कर्मचारी की CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
क्या बीजेपी में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाई हलचल
कैप्टन स्मित पर बीजेपी का सवाल: आतंकियों पर रोने वाले गांधी परिवार की जुबान क्यों खामोश?
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में हाहाकार: 12 हजार का कमरा, घंटों जाम में फंसी जिंदगी