बिग बॉस 20 के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो जारी हो चुका है और इस बार सलमान खान का गुस्सा काजी तौकीर पर फूटता नजर आ रहा है। शो में मुद्दा लॉलीपॉप वाले डबल मीनिंग कमेंट का है, जिस पर काफी बवाल मचा हुआ है।
सलमान ने की काजी की खिंचाई प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर को कड़ी फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान का कहना है कि अगर किसी को आपके इरादे या शब्द गलत लगे हैं, तो आपको तुरंत पीछे हट जाना चाहिए था। उन्होंने काजी से कहा कि आप अटकी हुई कैसेट की तरह अपनी बात पर अड़े रहे, जो गलत है।
कनिका और काजी के बीच तनातनी सलमान ने जब कनिका मान से पूछा कि क्या काजी ने माफी मांगी, तो कनिका ने साफ इनकार कर दिया। हालांकि, काजी का दावा है कि उन्होंने गेट पर माफी मांगी थी। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, क्या आपने कभी अपनी जिंदगी में किसी को मजाक-मजाक में सॉरी बोलते हुए सुना है?
क्या काजी को बनाया जा रहा है निशाना? दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर जनता का रुख सलमान खान और मेकर्स के खिलाफ नजर आ रहा है। दर्शक काजी तौकीर के समर्थन में खड़े हो गए हैं। कई यूजर्स ने इसे स्क्रिप्टेड करार देते हुए कहा कि शो कनिका मान को फेवर कर रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा दर्शकों का मानना है कि काजी तौकीर को बेवजह टारगेट किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, आप कनिका को आगे बढ़ाना चाहते हैं, यह समझ आता है, लेकिन काजी को नीचा दिखाना गलत है। वहीं, कुछ लोगों ने कनिका पर पहले भी चीटिंग के आरोप लगाए और कहा कि मेकर्स जानबूझकर इस मुद्दे को खींच रहे हैं ताकि काजी की छवि खराब हो सके।
अब देखना यह होगा कि सलमान खान की इस क्लास के बाद घर के अंदर के समीकरण कैसे बदलते हैं और क्या काजी अपनी बात को सही ढंग से रख पाते हैं या नहीं।
Salman ne li #QaziTouqeer ki class aur #KanikaMann ki side.
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 3, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/UQTIlmaz2E
हमीरपुर कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बेटी ने प्रेमी को चुना, तो मां ने सरेआम प्रेमी के पिता को चप्पलों से पीटा
गोल्डी बराड़ बनकर रंगदारी वसूलने वाला गैंग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड आरिफ समेत 4 दबोचे गए
मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट: नेतन्याहू की चेतावनी और ईरान के खिलाफ इजरायल-अमेरिका का प्लान तैयार
ट्रंप की दक्षिण कोरिया को दो टूक: अलास्का गैस प्रोजेक्ट पर जल्द साइन करो वरना दोगुनी होगी कीमत
रील का सनकी बुखार: ट्रेन के इंजन से साड़ी बांधकर महिला ने किया डांस, मचा बवाल!
एशियन गेम्स 2026: जन्मदिन पर लवलीना का धमाका, 12 साल का सूखा खत्म कर जीता गोल्ड
मुंबई: शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
IND vs PAK: फिर चला तिलक वर्मा का बल्ला, 6 गेंदों में 4 छक्कों से पाक के छूटे पसीने
प्रयागराज: जमीन विवाद से परेशान महिला नेता चढ़ी पानी की टंकी, जहर खाने की दी धमकी
क्या फिर चौथी बार दूल्हा बनने वाले हैं शोएब मलिक? सोशल मीडिया की वायरल खबरों का ये है सच