एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय शूटर नीरू ढांडा को एक और बड़ा सम्मान मिला है। नीरू को एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी के लिए भारत की महिला फ्लैग बियरर (ध्वजवाहक) चुना गया है।
घर से सीधे जापान की उड़ान नीरू के लिए यह पल बेहद रोमांचक रहा। गेम्स खत्म होने के बाद वह हरियाणा के जींद स्थित अपने गांव लौट आई थीं। तभी उन्हें पूर्व शूटर और इस बार एशियन गेम्स में भारत की डिप्टी शेफ डी मिशन, अंजलि भागवत का फोन आया।
न्यूज मिलते ही उन्होंने बिना देरी किए अपना सामान पैक किया और एयरपोर्ट के लिए निकल गईं। नीरू ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक मौके को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती थीं।
एशियन गेम्स में स्वर्णिम प्रदर्शन 27 वर्षीय नायब सूबेदार नीरू ढांडा ने इस प्रतियोगिता में अपनी शूटिंग के जलवे बिखेरे। उन्होंने कुल तीन मेडल अपने नाम किए:
बीमारी को दी मात, फिर भी नहीं मानी हार नीरू की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि गेम्स से ठीक पहले वह गंभीर वायरल फीवर की चपेट में आ गई थीं। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जापान जाकर पदक जीतकर लौटीं।
उनकी इस लगन को देखते हुए ही भारतीय सेना और खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। नीरू की मां ने भी बेटी के इस सम्मान पर गर्व जताते हुए कहा, जा बेटा, ये मौका सबको नहीं मिलता, हम तुम्हारी वापसी पर फिर से जश्न मनाएंगे।
रविवार को थामेंगी तिरंगा नीरू शनिवार को दोबारा नागोया (जापान) के लिए रवाना हो चुकी हैं। रविवार को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में वह भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगी और गर्व के साथ तिरंगा थामेंगी।
इस साल इटली में हुए ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू अब एशियन गेम्स में तीन पदकों के साथ फ्लैग बियरर का सम्मान हासिल करके शिखर पर पहुंच गई हैं।
*JAI SE VIJAY - VIJAY SE VIJETA
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) October 1, 2026
From the battlefield to the sports field, Indian Army Yodhas continue to make the nation proud. #GeneralDhirajSeth, #COAS and all ranks of the Indian Army congratulate Naib Subedar Neeru Dhanda on her winning performance at the 20th Asian Games,… pic.twitter.com/FGFF3cKKQi
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
युजवेंद्र चहल ने रेड-बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट खेलने का सपना रहा अधूरा
मीठी नदी घोटाला: मुंबई पुलिस ने एक्टर डिनो मोरिया को किया गिरफ्तार, 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई
उसने मुझे कई बार मारा : फ्लाई दुबई फ्लाइट कांड का भयावह वीडियो आया सामने
1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन: दिल्ली में अनोखे नारों से गूंजी ‘क्रांति’
पंजाब कांग्रेस में बड़ा सियासी फेरबदल: राजा वड़िंग का दावा, सचिन पायलट चाहते थे कि मैं हट जाऊं
बेंगलुरु में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड: ऑटो का किराया 1200 रुपये के पार, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एशियन गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक दिन, एक ही दिन में जीते 5 गोल्ड मेडल
जंतर-मंतर पर आज भारी बवाल की आशंका: दिल्ली में धारा 163 लागू, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
रामदेवरा धाम का बदलेगा स्वरूप: विकास कार्यों के लिए मिली 21.16 करोड़ की बड़ी सौगात