साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के बाद दिल्ली की सड़कों पर उबाल है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्राओं ने विरोध का एक नया और अनोखा तरीका अपनाया है। अब प्रदर्शनों में गंभीर नारों की जगह मीम कल्चर और तुकबंदी वाले स्लोगन्स ने ले ली है, जो सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं।
‘कचौड़ी-समोसा’ से ‘सुट्टा-चाय’ तक का विरोध
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा? और एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय-हाय जैसे जुमले इस्तेमाल किए। सुनने में ये नारे हल्के लग सकते हैं, लेकिन इनके जरिए वे महिलाओं की सुरक्षा, रातों की आजादी और समाज की दकियानूसी सोच पर गहरे सवाल खड़ा कर रही हैं।
इंटरनेट पर शुरू हुई ‘स्लोगन बैटल’
इन प्रदर्शनों का असर इंटरनेट पर एक स्लोगन बैटल के रूप में दिख रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स खुद भी तुकबंदी कर रहे हैं। किसी ने लिखा, 1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, तो किसी ने कमेंट किया, 2 प्याज एक बिरियानी, हर मर्द की अलग कहानी। वहीं, कुछ लोगों ने इसका जवाब देते हुए 1 इडली, 2 डोसा, हर मर्द नहीं एक जैसा लिखकर अपनी बात रखी है।
क्यूटी नहीं, क्रांति हूं!
प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा के नाम पर उनकी आजादी और आवाजाही पर रोक मंजूर नहीं है। क्यूटी नहीं, क्रांति हूं, रातों पर भी हक है हमारा, और रैपिस्ट को अंदर करो, लड़कियों को नहीं, जैसे नारों के माध्यम से वे यह बता रही हैं कि वे अब चुप बैठने वाली नहीं हैं। उनका संघर्ष सिर्फ एक घटना के खिलाफ नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है जो सार्वजनिक स्थानों को महिलाओं के लिए असुरक्षित बनाती है।
बदलता विरोध का स्वरूप
एक दौर था जब विरोध का मतलब सिर्फ गंभीर चेहरे और भारी-भरकम पोस्टर हुआ करते थे। लेकिन अब DU की छात्राएं क्रिएटिव तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। भले ही तरीका मजाकिया है, लेकिन इनका उद्देश्य सीधा और गंभीर है—महिलाओं को ऐसी आजादी चाहिए, जहाँ उन्हें रात में बाहर निकलने या कॉलेज जाने के लिए डर महसूस न करना पड़े।
यह प्रदर्शन केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी एक बड़ी बहस छेड़ चुका है, जहाँ हंसी-मजाक के बीच महिलाएं अपनी अधिकारों की मांग को मजबूती से रख रही हैं।
Delhi University Witnesses Women’s Safety March as Protest Slogans Take Social Media by Storm.#DelhiUniversity#womensafety#protest#viralpic.twitter.com/db514tP9kT
— Himanshu Shrivastava (@himanshupoet) September 30, 2026
यूपी में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय: सपा और कांग्रेस के बीच खिंची लकीर, जानें क्या है पूरा गणित?
ICC ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप का बिगुल फूंका: 2 अक्टूबर से शुरू होगा रोमांच, भारत-पाक महामुकाबला 10 अक्टूबर को
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा; प्रदर्शन की अनुमति नहीं
जेसन संजय की सिग्मा का जलवा: थिएटर में बेटे को सपोर्ट करने पहुंचीं संगीता और दिव्या साशा
वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: भारत-पाकिस्तान की जंग इस दिन, जानें पूरा शेड्यूल और नया फॉर्मेट
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, दिल्ली से मुंबई तक कड़ी सुरक्षा
रायगढ़: पिकनिक बनी मातम, दिवेआगर बीच पर 8 छात्रों की डूबने से मौत
ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: 14 टीमें, 57 मुकाबले और भारत-पाक की महाजंग का पूरा शेड्यूल
ICC World Cup 2027: शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 24 साल बाद अफ्रीका में महासंग्राम
राष्ट्र ने किया नमन: पीएम मोदी ने बापू और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि