मुंबई: मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने एक बड़े कार्रवाई करते हुए एक्टर डिनो मोरिया को मीठी नदी डीसिल्टिंग (गाद निकालने) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर को बांद्रा स्थित उनके आवास पर करीब आठ घंटे तक चली सघन पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें हिरासत में ले लिया।
क्या है मीठी नदी घोटाला? यह मामला मुंबई की मीठी नदी की सफाई और कायाकल्प के लिए जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की गई। आरोप है कि इस घोटाले के कारण बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को 65.54 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ।
फोन रिकॉर्ड्स से खुला राज EOW की जांच में डिनो मोरिया का नाम तब सामने आया जब पुलिस ने संदिग्धों के फोन रिकॉर्ड्स खंगाले। रिकॉर्ड्स से स्पष्ट हुआ कि एक्टर इस मामले से जुड़े कई लोगों के सीधे संपर्क में थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कॉन्ट्रैक्ट्स कैसे आवंटित किए गए और भुगतान की प्रक्रिया में किन नियमों को दरकिनार किया गया।
भाई की कंपनी के साथ कनेक्शन? जांच का दायरा एक्टर के भाई सैंटिनो मोरिया तक भी फैला है। पुलिस सैंटिनो की कंपनी UBO राइड्ज प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। आरोप है कि इस कंपनी का पता उसी जगह पर है, जहां वोडर इंडिया LLP काम करती है, जो इस घोटाले की मुख्य आरोपी कंपनियों में से एक है।
मुख्य आरोपी के साथ वित्तीय संबंध पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम और मोरिया परिवार के बीच वित्तीय संबंधों की कड़ी जोड़ रही है। केतन कदम, जो वोडर इंडिया LLP से जुड़ा है, उसे 2025 में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि कदम ने संदिग्ध तरीके से पैसों का ट्रांसफर किया था, जिसकी जांच अब डिनो मोरिया तक पहुंच गई है।
2024 में शुरू हुई थी जांच मीठी नदी सफाई घोटाले की जांच के लिए 2024 में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया था। इस मामले में अब तक केतन कदम और जयेश जोशी समेत कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सिविक कॉन्ट्रैक्ट्स और पैसों के लेन-देन में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है।
#WATCH | Mumbai | Actor Dino Morea reaches Mumbai Police Commissioner’s Office to join the investigation in Mithi River desilting alleged scam being investigated by Mumbai EOW pic.twitter.com/BXZ5TnJjV4
— ANI (@ANI) October 2, 2026
ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, जानें पूरा शेड्यूल
यूपी में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय: सपा और कांग्रेस के बीच खिंची लकीर, जानें क्या है पूरा गणित?
आसमान में खौफ और बहादुरी : क्या विदेशी पायलट उड़ा सकते हैं दूसरी एयरलाइंस के विमान?
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मातम: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
आसमान के हीरो कैप्टन स्मित: देश भर से उठी अशोक चक्र देने की मांग
JEE का सपना छोड़ बने गोल्ड मेडलिस्ट: कुश्ती के नए सुपरस्टार सुजीत कलकल की प्रेरणादायक कहानी
दिल्ली में मंत्रणा: छत्तीसगढ़ की नई प्रभारी स्मृति ईरानी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर के विकास पर चर्चा
दिल्ली में सियासी उबाल: CEC के खिलाफ प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
अमृतसर में 5 साल की बच्ची पर दरिंदगी: सड़क पर घसीटा, पीटा; CCTV देख खौल उठा लोगों का खून
WCL सीजन 3: युवराज, गेल और एबी डिविलियर्स का महासंग्राम , दुबई-शारजाह में बिछेगा दिग्गजों का बिसात