अमरावती: महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। शेगांव से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप टेम्पो एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। इस भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु बुलढाणा जिले के शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा की ओर जा रहे थे। रात करीब 12:45 बजे धामणगांव रेलवे क्षेत्र के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा हादसे की भयावह आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। धामणगांव रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए धामणगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की स्थिति गंभीर अमरावती ग्रामीण के एसपी निकेतन कदम ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 7 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों में से 4 से 5 लोगों की हालत काफी नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 14 से 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की भूमिका समेत दुर्घटना के अन्य कारणों की गहन जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
STORY | Five killed, 21 injured as truck hits pickup van in Maharashtra s Amravati
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
Five people were killed and 20 injured when a truck a hit a Bolero pickup van near Dhamangaon on the Samruddhi Highway, police said on Friday.
A senior police official told PTI the accident… pic.twitter.com/0zvPLWYGta
महामुकाबला: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें कब और कैसे देखें लाइव
शाहजहांपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: मंदिर में 2 साधुओं की नृशंस हत्या, परिसर में ही जलाई चिता
दिल्ली में स्वच्छता का महा-अभियान: एक घंटा, एक साथ के संकल्प में डूबी राजधानी
चुनाव आयोग का बड़ा यू-टर्न : प्रदर्शनों के बीच 20 राज्यों में फिर शुरू होगा वोटर एनरोलमेंट अभियान
Drishyam 3 Review: अजय देवगन का माइंड गेम और जयदीप अहलावत का जलवा, फैंस बोले- क्राइम थ्रिलर का किंग
दिल्ली में No PUC, No Fuel : अब बिना सर्टिफिकेट फ्यूल भरवाना पड़ेगा महंगा, सरकारी गाड़ी भी नहीं बचेगी
कर्नाटक में वोट चोरी का महासंग्राम: चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे डीके शिवकुमार
तेजस्वी को कांग्रेस का करारा जवाब! एकतरफा फैसले पर भड़के राहुल गांधी ने उठाया ये बड़ा कदम
पटना में पुलिस दीदी पर हमला: गश्त के दौरान महिला सिपाही को जड़ा थप्पड़, सीसीटीवी से खुली पोल
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मातम: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल