दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रदर्शन की आहट से राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
11 मेट्रो स्टेशन बंद, आवाजाही प्रभावित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आज 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
इलाके में धारा 163 लागू प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में अर्धसैनिक बलों और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर दंगा-रोधी वाहनों को भी तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।
विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का मोर्चा आज होने वाले इस प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण समेत कई संगठन शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या 3,000 से 4,000 के बीच होने का अनुमान है। अनुमति न मिलने के कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है।
CEC के इस्तीफे और महाभियोग की मांग प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने सरकार के साथ मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूचियों में हेर-फेर की है। वे CEC के इस्तीफे या उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग के भीतर भी SIR और फॉर्म-6 के ऑनलाइन वर्जन में किए गए बदलावों पर सवाल उठने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
यातायात परामर्श जारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के प्रभावित इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों से बचने की कोशिश करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से ही तय कर लें।
Delhi Metro Rail Corporation says, The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice: Janpath, Patel Chowk, Central Secretariat, Rajiv Chowk, Seva Teerth, Mandi House, Lok Kalyan Marg, INA, Chawri Bazar, Ramakrishna Ashram Marg and New… pic.twitter.com/aLGhbJOPXY
— ANI (@ANI) October 2, 2026
पटना में पुलिस दीदी पर हमला: गश्त के दौरान महिला सिपाही को जड़ा थप्पड़, सीसीटीवी से खुली पोल
गांधी जयंती: बिहार सरकार का बड़ा मानवीय निर्णय, 44 कैदी होंगे रिहा
तकिए से दम घोंटा, ड्रम में सीमेंट भरकर दफनाया: गुजरात में ट्रिपल मर्डर का खौफनाक राजफाश
फुटबॉल के दिग्गजों जैसा नाम, लेकिन साइकिलिंग ट्रैक पर रफ्तार; कौन हैं भारत के ये स्टार खिलाड़ी?
वर्ल्ड कप 2027: 10 अक्टूबर को फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, विराट-बाबर की भिड़ंत पर टिकी निगाहें
Swiggy Instamart से मिले सड़े अंडे: क्विक-कॉमर्स की क्वालिटी पर उठ रहे गंभीर सवाल
ODI World Cup 2027 का बिगुल बजा: भारत-पाक की भिड़ंत से लेकर फाइनल तक का पूरा शेड्यूल जारी
दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली ब्लॉकबस्टर ओपनिंग
मुंबई: शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन पर बवाल, स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति
1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन: दिल्ली में अनोखे नारों से गूंजी ‘क्रांति’