एशियन गेम्स 2026 में भारतीय साइकिलिंग टीम के दो नाम सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये नाम हैं— रोनाल्डो सिंह लैतोंजम (Ronaldo Singh Laitonjam) और डेविड बेकहम एलकटोचूंगो (David Beckham Elkatohchoongo)।
इन खिलाड़ियों के नाम सुनते ही खेल प्रेमियों को फुटबॉल जगत के दो महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और डेविड बेकहम की याद आ जाती है। हालांकि, इनका फुटबॉल से कोई नाता नहीं है, ये भारत के प्रतिभाशाली ट्रैक साइकिलिस्ट हैं जो देश के लिए पदक जीतने में जुटे हैं।
नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी इन खिलाड़ियों के अनोखे नामों का राज उनके परिवारों से जुड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व में बताया है कि उनके पिता फुटबॉल के बेहद शौकीन थे। इसी लगाव के चलते उन्होंने अपने बेटों का नाम विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल सितारों के नाम पर रखा।
यह पहली बार नहीं है जब इन नामों ने लोगों को चौंकाया है। ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी जब इन दोनों के नाम सामने आए थे, तो पूरी दुनिया के खेल प्रशंसकों में भारी उत्सुकता देखी गई थी।
नाम से परे है पहचान सोशल मीडिया पर लोग भले ही इनके नामों को लेकर मजाक करते हों, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर पहचान बना चुके हैं। रोनाल्डो सिंह लंबे समय से भारतीय ट्रैक साइकिलिंग का प्रमुख चेहरा रहे हैं, जबकि डेविड बेकहम अपनी तेज स्पीड और स्प्रिंट क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
एशियन गेम्स 2026 में दोनों ही खिलाड़ी पुरुष स्प्रिंट और टीम स्प्रिंट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनके साथ टीम में जेम्स सिंह, रोजित सिंह, हर्षवीर सिंह और विश्वजीत सिंह जैसे अन्य प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट भी शामिल हैं।
साइकिलिंग को मिल रही नई पहचान इन खिलाड़ियों के नामों ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ भारतीय ट्रैक साइकिलिंग को भी पर्याप्त प्रचार दिलाया है। जहां प्रशंसकों की नजरें इनके प्रदर्शन पर टिकी हैं, वहीं यह जोड़ी अब अपनी साइकिलिंग स्किल से देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार है।
सोशल मीडिया पर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच एक बात साफ है—ये रोनाल्डो और बेकहम फुटबॉल के मैदान में भले न हों, लेकिन साइकिलिंग ट्रैक पर इनका जलवा कायम है।
📹 Rasmus Højlund appeared to push Jorge Jesus away after Portugal’s 4-2 win over Denmark.
— Limitless Football (@lmts_football) October 1, 2026
Earlier in the game, Højlund celebrated his goal with Cristiano Ronaldo’s iconic SIU celebrationpic.twitter.com/36MdsonY4B
ODI वर्ल्ड कप 2027: भारत बनाम पाकिस्तान की जंग का ऐलान, जानें कब और कहां होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा
11 महीने बाद पटना लौटीं लालू की लाडली: एयरपोर्ट पर भावुक हुए लालू-राबड़ी, गले लगकर छलके आंसू
शो में छलक आए आंसू, पिता की याद में रो पड़ीं इरीना तो धुन छेड़ बैठे तेज प्रताप
सिग्मा की स्क्रीनिंग पर दिखीं थलपति विजय की पत्नी और बेटी, फैंस हुए हैरान
विमान गिर रहा था , PM मोदी की कॉल पर फफक पड़े कैप्टन स्मित: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बचाई 174 यात्रियों की जान
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक: 180 यात्रियों का मसीहा बना भारतीय पायलट, नेतन्याहू बोले- प्लेन क्रैश करना चाहता था हमलावर
श्रेयस अय्यर का धोनी से भी बड़ा धमाका, अब विराट-सूर्या का रिकॉर्ड निशाने पर
मुजफ्फरनगर: जिगरी यार ने ही ले ली किसान की जान, 10 लाख की सुपारी और पत्नी का खौफनाक प्रेम जाल
एशियन गेम्स 2026: टेबल टेनिस-स्क्वैश में दोस्ती, पर क्या क्रिकेट में बरकरार रहेगी नो हैंडशेक पॉलिसी ?
दृश्यम 3 रिव्यू: अजय देवगन के विजय सालगांवकर ने फिर किया कमाल, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश