पटना: करीब 11 महीने की लंबी दूरी और पारिवारिक कड़वाहट की चर्चाओं के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार को आखिरकार पटना पहुंच गईं। सिंगापुर से लौटीं रोहिणी को रिसीव करने के लिए खुद लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती एयरपोर्ट पहुंचे थे।
भावुक कर देने वाला मिलन एयरपोर्ट पर जब रोहिणी अपने पिता लालू यादव से मिलीं, तो नजारा बेहद भावुक था। पिता के पैर छूने के लिए झुकते ही लालू यादव ने उन्हें गले लगा लिया। वहीं, मां राबड़ी देवी को देखते ही रोहिणी की आंखों से आंसू छलक पड़े। लंबे समय बाद परिवार को एक साथ देखकर वहां मौजूद समर्थक भी भावुक नजर आए।
इसे राजनीतिक रंग न दें मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक निजी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, पिता ने बुलाया तो मैं मिलने आ गई। बहुत दिनों बाद पटना पहुंची हूं, कृपया इसे राजनीतिक रंग न दें। मैं सिर्फ अपने माता-पिता से मिलने आई हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों को आगामी दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं।
पापा, आप मेरी बरगद की छाया एयरपोर्ट से घर जाते समय का एक वीडियो भी सामने आया है। रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया पर पिता के साथ भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, पापा का हाथ थाम राहें आसान होती हैं। पापा, आप मेरी बरगद की छाया हैं, आपसे बड़ा इस जहान में मैंने कुछ नहीं पाया।
बदले समीकरण और पुरानी कड़वाहट गौरतलब है कि पिछले साल पटना से सिंगापुर जाते समय रोहिणी काफी नाराज दिखी थीं। उस समय उन्होंने इशारों-इशारों में भाई तेजस्वी यादव पर भी गंभीर सवाल उठाए थे। हालांकि, 11 महीने बाद उनका घर वापसी पर ऐसा स्वागत यह संकेत देता है कि परिवार के भीतर सब कुछ अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
लोकसभा चुनाव में रही हैं सक्रिय रोहिणी आचार्य भले ही कुछ समय के लिए दूर रही हों, लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए बिहार की सियासत और सरकार पर लगातार हमलावर रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे सारण सीट से राजद की उम्मीदवार भी थीं, हालांकि उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी वापसी को राजद के भीतर नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
*#WATCH पटना(बिहार): राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, आगामी दशहरे के लिए सभी को शुभकामनाएं। बहुत दिनों बाद मैं पटना पहुंचीं हूं इसे राजनीतिक रंग मत दीजिए। ये बहुत निजी कार्यक्रम है। मैं अपने मां-बाप से मिलने आई हूं। https://t.co/d3L1fp5ytR pic.twitter.com/5xxBmJPd2i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2026
CJP का दिल्ली-मुंबई में हल्लाबोल, क्या ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा?
जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार के लिए देश भर में महायज्ञ: सोमनाथ से काशी तक दुआओं का दौर
पिकनिक बनी मातम: महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर डूबे 8 छात्र, समुद्र की गहराई ने ली जान
एशियन गेम्स 2026: टेबल टेनिस-स्क्वैश में दोस्ती, पर क्या क्रिकेट में बरकरार रहेगी नो हैंडशेक पॉलिसी ?
रील के लिए जान जोखिम में: ट्रेन के इंजन से पल्लू बांधकर महिला ने किया अजीबोगरीब डांस
बिग बॉस 20: सलमान खान के आने से पहले ही खेल खत्म! इन तीन कंटेस्टेंट्स ने मिलकर रीति तिवारी को घर से निकाला
वर्ल्ड कप 2027: 10 अक्टूबर को फिर टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, विराट-बाबर की भिड़ंत पर टिकी निगाहें
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हैरतअंगेज मामला: POLICE स्टिकर लगी कार में पौधा उखाड़ ले गया शख्स
दिल्ली में सियासी उबाल: CEC के खिलाफ प्रदर्शन के चलते 11 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी सौगात: आज से शुरू हुई ‘वेत्री पयानम’ योजना, बस यात्रा होगी पूरी तरह मुफ्त